Mang Ko Lekar Aandolan

 राष्ट्रव्यापी हड़ताल आंदोलन

गया : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी निजीकरण विरोधी दिवस पर गया शहर के कोतवाली, टॉवर चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, शहर के राष्ट्रीयकृत बैंकों के समीप मोदी सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया गया ।

Advertisement

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बिहार प्रदेश इंटक के सचिव सह गया जिला इंटक प्रभारी अशोक सिंह, युवा इंटक अध्यक्ष टिंकू गिरी, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक संगठन के मो साद आलम, सेंट्रल बैंक ट्रेड यूनियन के आनंद मोहन झा,प्रदुम्न दुबे, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, गया जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, गया जिला टेक्निकल सेल के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, शिव कुमार चौरसिया, विनोद बनारसी, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश के रेलवे स्टेशन, बैंकों, हवाई अड्डा, एल अाई सी, जेनरल इंसोरेंस, कोयला खदान, बी एस एन एल, आदि का निजीकरण कर रही है, जिसे इसमें काम करने वाले कर्मचारियों में भयानक आक्रोश है, तो दूसरी ओर गरीब एवम् मध्यवर्गीय परिवार , किसान, मजदूर को इन संस्थानों से दूर करने की साजिश कर रही है।

     नेताओ ने कहा की देश के किसान महीनों से काले कानून के खिलाफ आंदोलन चला रहे है, श्रमिक, मेहनतकशों की आवाज दबाने के लिए श्रम कानून में संशोधन किया जा रहा है, कर्मचारियों की छ टनी किया जा रहा है, हड़ताल करने का अधिकार छीना जा रहा है, देश में बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे है, महंगाई से आमजन त्राहि, त्राहि कर रहे है।

    नेताओ ने कहा को 15 एवम् 16 मार्च को देश के राष्ट्रीयकृत बैंको, 17 मार्च को जेनरल इंसोरेंस, 18  मार्च को एल अाई सी के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद मोदी सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है, उल्टे कर्मचारियों के शोषण के लिए  अप्रैल माह से 08 घंटे के बदले 12 घंटे काम कराने की योजना को अमली जामा पहनाने की बाते चल रही है।

      नेताओ ने कहा की आज के राष्ट्रव्यापी निजीकरण विरोधी दिवस में देश के कर्मचारियों , सभी विपक्षी पार्टी, उनके मजदूर संगठन, किसान, मजदूर, युवा छात्र महिला एवम् आमजन का भरपूर सहयोग मिला।

           ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!