MP News : औरंगाबाद MP सुशील कुमार सिंह ने कहा कि गया जिला अंतर्गत मोरहर नदी प्रमुख जल स्रोत है। डुमरीया, इमामगंज, आमस,गुरूआ, गुरारू, परैया, टिकारी, बेलागंज प्रखंडों के लिए सिंचाई के साधन के साथ- साथ पीने के लिए उपयुक्त है।
आठ प्रखंडों के मुख्य जल स्रोत को बिहार की सरकार वर्बाद कर दिया है। हमलोग बालू खनन का पूर्ण रुप से विरोधी नहीं हैं लेकिन जो स्थान निविदा में अंकित उससे अलग जगहों पर अवैध खनन किया जा रहा है।
अवैध खनन के खिलाफ जो आम जन मानस है, उसे गलत ढंग से बालू माफिया और लोकल प्रशासन मिलकर क्षूठे मुकदमा में फंसा दिया जा रहा है।
रौशनगंज थाना के अंतर्गत एक ऐसा ही वाक्या हुआ है। उदाहरण स्वरूप 86 साल के वृद्ध जो चलने लायक नहीं है उन्हें हाईवा चलाने एवं रोड जाम करने का अभियुक्त पुलिस के द्वारा बना दिया जाता है।
अवैध अभियुक्त बनाने के बाद पुलिस के द्वारा रात्रि में छापेमारी के नाम पर महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है।
पुलिस, पुलिस जैसा व्यवहार नहीं कर बालू माफिया के गुंडा जैसा व्यवहार कर रही है। औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा Gaya DM Thiyagarajan SM और SSP Ashish Bharti से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।