Muharram | Tajiya | हिन्दू-मुस्लिम की ताजिया

Muharram | Tajiya | हिन्दू-मुस्लिम  की ताजिया - Anj News Media

Advertisement

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) हिन्दू- मुस्लिम एकता की प्रतीक है ताजिया। डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने Muharram को शांतिपूर्ण-सौहार्द के माहौल में मनाने का किया अपील।

Muharram 2023 : मुहर्रम की प्रशासनिक तैयारी

कर्बला में किए जा रहे Tajiya की तैयारियों का जायजा डीएम ने प्रशासनिक तौर पर लिया। आज संबंधित अधिकारियों के साथ साथ कर्बला के सदस्यों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली एवं निरीक्षण किया गया।

Muharram 2023 India : हिन्दू- मुस्लिम एकता की प्रतीक ताजिया 

जाहिर हो गया ज़िले में हिन्दू- मुस्लिम एक साथ मिलकर ताजिया बनाते और भाईचारे के साथ मनाते हैं। जो एकता की ऐतिहासिक प्रतीक है। ज़िले में कई ऐसे गांव हैं, जहाँ तक़रीबन 40 वर्षों से भी अधिक समय से हिन्दू समाज के लोग लगातार ताजिया बनाते और मुहर्रम मनाते आ रहे हैं। वैसा उदाहरण पेश करने वाले गांव में ज़िले के अतरी विधानसभा के मोहड़ा प्रखंड के टेटारू ग्राम है। और इसी कड़ी में ज़िले के वजीरगंज प्रखंड के जमुआवां ग्राम भी शामिल है। हिंदुओं की ऐसी आस्था हैं। जो बेमिशाल हैं। वहां की ताजिया आकर्षक होता ही, अनूठा भी। गया ज़िले की ताजिया शानदार होता ही, जबर्दस्त भी।

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कर्बला जुलूस के रास्ता में काटी गई सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करवा रहे हैं। कर्बला समिति के सदस्य द्वारा मुहर्रम पर्व के दौरान कर्बला में क्या- क्या तैयारियां की जा रही है। उसका मुआयना किया। करबला कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि रिवर साइड रोड जहां से मेहंदी निकलती है, उस स्थान पर पेड़ की टहनियों का छटाव करवाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि किस तारीख को कितने बजे और किस स्थान से किस स्थान तक भीड़-भाड़ की स्थिति रहेगी, इसकी तैयारी कर लें। इसके लिए अभी से ही तिथिवार सूची बनाकर अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध करवाएं ताकि विधि व्यवस्था बनाए रखने में आवश्यक कार्य करवाया जा सके।

वहीं करबला कमेटी ने बताया कि इस वर्ष 100 से अधिक जुलूस निकलने की संभावना है। इसके लिए कर्बला की ओर से पर्याप्त वॉलिंटियर को भी रखा जा रहा है। डीएम ने कर्बला में पेयजल एवं टॉयलेट की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था रखें। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील किया कि मुहर्रम जैसे बड़े पर्व को आप सभी पूरी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करावें। अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही अपने वॉलिंटियर के माध्यम से पूरी एक्टिव रहते हुए कार्य करने का उन्होंने दिशा-निर्देश दिया।

जाहिर हो प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थलों के साथ-साथ अतिरिक्त स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं सदस्यों ने बताया भीड़- भाड़ वाले इलाके में तथा कुछ चिन्हित स्थान पर पर्याप्त संख्या में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा तथा वीडियोग्राफी की पूरी व्यवस्था रखी जाने की जरुरत है। जुलूस पर पूरी निगरानी रखने के उद्देश्य से पर्याप्त स्थानों पर रोशनी की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

डीएम ने कहा प्रशासनिक तैयारी के तहत जरूरत पड़ने पर कर्बला में भी सीसीटीवी लगवाया जाएगा। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस ना निकले। इसे सुनिश्चित करावें। जुलूस छोटा हो या बड़ा हर हाल में लाइसेंस जरूरी है।

इसी कड़ी में डीएम ने कहा जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले ट्रांसफार्मर तथा लूज वायर को बिजली विभाग से सत्यापन करवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है ताकि कर्बला के समीप भारी मात्रा में भीड़ जुटने पर परेशानी ना हो। इसी लिए बिजली के तारों की जाँच अनिवार्य रूप से करने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने शांतिपूर्ण, भाईचारे के वातावरण में मुहर्रम मनाने का निहोरा किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!