Nagar Nigam Chunav | (DM ने मोहनपुर CO को लगाई फटकार) | {Nagar Nigam Gaya} | DM | SSP | [Today News]- Anj News Media

DM और SSP ने किया नगर निगम के उपचुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Headlines :

  • मतदान केंद्रों के परिधि का भी घूम-घूम कर लिया लिया जायजा, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न 
  • कई मतदान केंद्रों के गलियों/ चौराहों में फ्लैग मार्च कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा
    Advertisement
  • DM ने जनता दरबार में फरियादियों की सुने फरियाद और CO को लगाई फटकार 

Nagar Nigam Chunav | (DM ने मोहनपुर CO को लगाई फटकार) | {Nagar Nigam Gaya} | DM | SSP | [Today News]- Anj News Media

Nagar Nigam Chunav :  गया जिले में नगर निकाय के उप चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। मतदान को लेकर सभी क्षेत्रो मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखा गया। DM डॉ० त्यागराजन एसएम एवं SSP आशिष भारती ने मतदान के दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण माहौल में किए गए मतदान सहित विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया। 

सर्वप्रथम गया हाई स्कूल, एलिगेंट पब्लिक स्कूल के चलंत मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए किये जा रहे मतदान का जायजा लिया। 

Nagar Nigam Gaya : मतदान केंद्रों पर जाकर DM ने Voters से रैंडमली आई कार्ड से मतदाता की मिलान किया तथा उनसे नाम पता भी पूछे। उन्होंने मतदान केंद्रों के क्षेत्रों को भी घूम-घूम कर देखा। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई जमावड़ा ना रहे। यह सुनिश्चित करें। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो रहा है। मतदाता भी काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कुछ विशेष पहल इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। जो मतदाता आ रहे हैं, उनके चहरे का फोटो खींचकर मतदाता सूची में जो फोटो है, उससे मिलान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा सभी मतदाता के सहयोग से यह मतदान स्वच्छ, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। तक़रीबन 79. 2 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला- पुरुष मतदाता बढ़- चढ़कर Voting प्रक्रिया में भाग लिया। 

अब Counting का इंतजार है। आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है : DM 

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

DM ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान :

Nagar Nigam Chunav | (DM ने मोहनपुर CO को लगाई फटकार) | {Nagar Nigam Gaya} | DM | SSP | [Today News]- Anj News Media

DM के जनता दरबार कार्यक्रम रद्द (स्थगित) रहने के बावजूद भी लोग दूर-दराज इलाके से समाहरणालय आ गए थे। जिसे DM ने अपना व्यस्ततम समय निकालकर आये हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना और समाधान भी किया।

जनता दरबार में करीब 100 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।

जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराएंगे।

जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए। उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों का तेजी से निराकरण कराने का निर्देश दिए।

DM ने परैया के घूसखोर KC का CO से मांगी Report : 

आवेदक मिथिलेश कुमार जो परैया अंचल के निवासी है उन्होंने बताया कि सर्वोच्च नामक कर्मचारी पिछले 1 साल से म्यूटेशन को लंबित रखा है। अनेकों बार अंचल कार्यालय दौड़ने के बावजूद भी अब तक म्यूटेशन कायम नहीं किया है। DM ने CO परैया को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारी का कार्यकलाप का जांच करते हुए रिपोर्ट दें।

DM ने मोहनपुर CO को जम कर लगाई फटकार :  

मोहनपुर के आवेदक ने बताया कि गुनियावा पैन की जमीन का परवाना रद्द करने के बजाय बंदोबस्त किया गया है। जबकि उक्त पैन से ही सैकड़ों खेतों की सिंचाई होते आ रही है। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी मोहनपुर को फटकार लगाते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता शेरघाटी को निर्देश दिया कि संबंधित पैन के जमीन को विस्तार पूर्वक जांच करते हुए अतिक्रमणवाद चलाएं। साथ ही दोषी कर्मी के विरुद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध करावें।

BREAKING NEWS 

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इस क्रम में दिनांक 08.06.2023 कोः-

01. बॉकेबाजार थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बिक्रम कुमार, पे0 मुक्तार पासवान, सा0 गुरी, थाना बॉकेबाजार जिला गया को 04 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बॉकेबाजार थाना काण्ड संख्या 163/23, दिनांक 08.07.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
02. खिजरसराय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बिगन मांझी, पे0 स्व0 बचन मांझी, सा0 मोक्रमचक, थाना खिजरसराय जिला गया को 05 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे खिजरसराय थाना काण्ड संख्या 222/23, दिनांक 08.06.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
03. इमामगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 30 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे इमामगंज थाना काण्ड संख्या 150/23, दिनांक 07.06..2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 08.07.2023 कोः-
01. गुरूआ थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  गुरूआ थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में गुरूआ थाना कांड सं0 275/23, दिनांक 08.06.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. मैगरा थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  मैगरा थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में मैगरा थाना कांड सं0 47/23, दिनांक 08.06.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03. बेलागंज थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  बेलागंज थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर बालु लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में मैगरा थाना कांड सं0 360/23, दिनांक 08.06.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
SSP GAYA के निर्देशानुसार अपराध गोष्ठी में जिले के आये थानाध्यक्षों के साथ विभिन्न थानों से आये पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलो के सहयोग से  नगर पालिका उप-चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए एवं शहरी क्षेत्र में अपराध नियत्रण के दृष्टी कोण से गया शहर में 10ः00 से 01ः30 बजे तक सभी चौक- चौराहो पर वाहन चेकिंग किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!