News | (Congress News) | {महारानी अहिल्याबाई की मनाई जयंती} | [Today News]- Anj News Media

 जनहितार्थ कार्य करने वाली कर्मयोगी महारानी अहिल्याबाई होलकर की मनाई 299 वीं जयंती
Advertisement

News | (Congress News) | {महारानी अहिल्याबाई की मनाई जयंती} | [Today News]- Anj News Media
कर्मयोगी अहिल्याबाई की मनाई जयंती

News – Congress News : आज विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर के बगल में अवस्थित महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष उनकी 299 वीं जयंती कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में मनाई गई।

सर्व प्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला : 

इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू , मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित पंडा दामोदर गोस्वामी, नारायण मर्मज्ञ पंडा दीपू लाल भैया, टिंकू गिरी, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, स्थानीय पूर्व पार्षद शशि किशोर शिशु, विद्या शर्मा, प्रद्युमन दुबे, बलिराम शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, बाल्मिकी प्रसाद, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, राहुल चंद्रवंशी धरणाई, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा की अपनी समय के सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में एक अहिल्याबाई होलकर बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में जानी जातीं हैं। 

जाहिर हो उन्होंने आजीवन जनहित के कार्य को सबसे मुख्य कार्य मानते हुए देशभर में मंदिर, धर्मशाला,सड़कें, कुआं, प्याऊ, आदि का वृहद स्तर पर निर्माण करवाया था।

इन्होंने बनारस में अन्नपूर्णा माता का मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोधार, गया जी में भगवान विष्णु का मंदिर, सहित कई स्थानों पर मंदिर निर्माण कराने, तथा कोलकाता से बनारस तक सड़क निर्माण कराने का भी काम इन्होंने किया था।

नेताओं ने कहा : 

अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी सशक्त महिला और रानी थी जिनका जीवन बहुत ही प्रेरणा दायक रहा, इनके कार्यकाल में भारतीय संस्कृति को नया आयाम मिला।

बिहार सरकार और गया जिला प्रशासन से मांग : 

इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मेरी मांग है कि महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती गया के विष्णुपद मंदिर परिसर में राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाय। प्रतिवर्ष जयंती मनाने की मांग सरकार और जिला प्रशासन से की।

– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!