News Scan | Breaking News | Patna | Gaya |- Anj News Media

 पावरग्रिड पूर्वी क्षेत्र : स्वच्छता  पखवाड़ा  के अंतर्गत निकाली स्वच्छता रैली 

बिहार एवं झारखंड के  सभी उप-केन्द्रों, कार्यालयों एवं   क्षेत्रीय मुख्यालय  पटना  में मनाया गया  स्वच्छता  पखवाड़ा 

News Scan | Breaking News | Patna | Gaya |- Anj News Media
स्वच्छता  पखवाड़ा

News Scan : पटना :- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन  ऑफ इंडिया लिमिटेड पूर्वी क्षेत्र -1 के अंतर्गत  बिहार एवं झारखंड के  सभी उप-केन्द्रों एवं कार्यालयों में तथा  क्षेत्रीय मुख्यालय  पटना में   16-31 मई  2023  तक  स्वच्छता  पखवाड़ा  मनाया  गया ।

Advertisement

पखवाड़े  के दौरान एफ एम  रेडियो  द्वारा स्वच्छता संदेश का प्रसारण, जन मानस को जागरूक  करने  हेतु   स्वच्छता  रैली /नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता  को अपने जीवनशैली मे अपनाने का संदेश,

News Scan | Breaking News | Patna | Gaya |- Anj News Media
स्वच्छता  अभियान

सरकारी  विद्यालयों  में  स्वच्छता  थीम  पर आधारित चित्रकला/ काव्य पाठ / वाद विवाद / स्लोगन  / लेखन  प्रतियोगिताएं का  आयोजन  एवं सिंगल  यूज  प्लास्टिक के उन्मूलन  हेतु  कॉटन  झोलों का  वितरण राजधानी  पटना  सहित  बिहार एवं झारखंड  के विभिन्न  जिलों   में  किया  गया । 

पखवाड़े  में स्वच्छता  अभियान  के जरिये  जनमानस  में   स्वच्छता को आत्मसात  कर  स्वच्छ  भारत  बनाने  हेतु  प्रेरित  किया  गया ।

नगर आयुक्त नगर निगम गया : 

News Scan | Breaking News | Patna | Gaya |- Anj News Media
आज निर्जला एकादशी 

News Scan : Gaya- श्रीमति अभिलाषा शर्मा भा. प्र.से., नगर आयुक्त नगर निगम गया द्वारा बताया गया की आज निर्जला एकादशी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विष्णुपद मंदिर में और देवघाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु  विष्णुपद  मंदिर में दर्शन करने आते हैं,

जिला पदाधिकारी गया द्वारा कल दिनांक 30.5.23 को बैठक की गई थी, जिसमे निर्जला एकादशी पर सफाई पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में नगर निगम द्वारा विष्णुपद मंदिर प्रांगण ,   देवघाट एवं विष्णुपद आने जाने वाले मार्ग पर  नगर निगम द्वारा अच्छी सफाई व्यवस्था कराई गई, टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कराई गई, विष्णुपद के स्थित सभी प्याऊ एवं पंशाला को कार्यरत रखते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराई गई , देवघाट पर विशेष रूप से पंशाल चलाया गया ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. 

काम बंद आंदोलन 

गया जिला इंजीनियरिंग श्रमिक संघ का ऐलान : 

News Scan- गया : दया इंजीनियरिंग वर्क्स (स्लीपर) लिमिटेड, मानपुर के प्रबंधन की हठधर्मिता को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध गया जिला इंजीनियरिंग श्रमिक संघ एक जून, 2023 से काम बंद आंदोलन करेगा।

संघ के महामंत्री बिनेशर पंडित ने कहा है कि प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और श्रमिकों की आवाज़ को अनसुनी कर रहा है। फलतः मजदूरों के पास आंदोलन के सिवाय कोई और रास्ता नहीं बचा है। प्रबंधन की हठधर्मिता को लेकर एक जून, 2023 से ‘काम बंद आंदोलन’ का निर्णय किया गया है।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!