News Today | {Breaking News हलचल}- Anj News Media

News Today | Breaking News हलचल

निकाय चुनाव कल तैयारी पूरी ! थमा चुनाव प्रचार

गया के उप श्रम आयुक्त की पहल :

Latest News : गया- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान उत्सव के अंतर्गत श्रम संसाधन विभाग, गया द्वारा सेंटर डायरेक्ट संस्था के सहयोग से उप श्रम आयुक्त कार्यालय में पेंटिंग/ आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

Advertisement

प्रतियोगिता में बाल श्रम से विमुक्त बच्चे एवं अन्य बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण श्रम अधीक्षक श्रीमती स्नेहा सृजन द्वारा किया गया। बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता लाने के लिए केंदुई बाईपास से सेंटर डायरेक्ट संस्था की पहल से प्रभात-फेरी भी निकली गई।

इसके अलावा प्रत्येक दिन श्रम विभाग द्वारा बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु धावा दल कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज धावा दल द्वारा विजय लडडू भंडार, गौरक्षणी मोड़, जिला गया में नियोजित बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।


केंद्रीय विद्यालय खगौल में फ़िल्मों के माध्यम से फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी शिक्षा के बारे में बताया : 

Latest News Today : पटना- G-20, चौथी शिक्षा कार्य समूह के जन भागीदारी अभियान के अंर्तगत केंद्रीय विद्यालय खगौल में 01 जून से 15 जून तक विभिन्न  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय विद्यालय खगौल के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने की : 

ऋषभ शर्मा द्वारा Online माध्यम से फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी शिक्षा प्रोग्राम के अंर्तगत बच्चों को तीन फिल्में दिखाई गई।

इन फिल्मों के माध्यम से, छात्रों को साक्षरता और गणित के मौलिक तत्वों के बारे में बताया गया। Online माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 31 छात्रों ने भाग लिया।

कैमूर के चांद प्रखंड के लोहदन पंचायत में नीरा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ : 

नीरा बिक्री केंद्र का शुभारंभ उजाला जीविका नीरा उत्पादक समुह के सदस्यों एवं आकाश VO के सचिव गुलजारी देवी द्वारा किया गया। 

जिसमें जीविका BPIU चांद से प्रखंड परियोजना प्रबंधक रवि प्रकाश मिश्र, LHS जगदीश, क्षेत्रीय समन्वयक ऋषि मुनि सोनी, सामुदायिक समन्यवयक रविरंजन कुमार उपस्थित रहे। BPM जीविका द्वारा कहा गया कि सभी लोग नीरा का सेवन करें।

नीरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। नीरा का सेवन विभन्न प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह, कब्ज, दमा रोग आदि में काफी फायदेमंद है। कार्यक्रम में जीविका स्टाफ के साथ SEW दूधनाथ पासवान, बुक कीपर मंजीत कुमार और अन्य जीविका दीदी उपस्थित थीं।

गया एवं दरभंगा जिले के निकाय क्षेत्रों में थमा प्रचार का शोर ! मतदान कल :

गया/दरभंगा जिले के निकाय क्षेत्रों में थमा गया प्रचार। वहीं दरभंगा के जाले-कमतौल अहियारी घनश्यामपुर एवं बिरौल चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

सभी जगह मतदान को भयमुक्त निष्पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है प्रत्याशी एवं समर्थक गुप्त रूप से मत हासिल करने में जुटे हैं। 

दबंग पोलिंग एजेंट की तलाश शुरू हो गई है। शाम से लेकर रात तक मतदाताओं के मनोबल में प्रत्याशियों एवं समर्थकों को अंधेरे में भ्रमण करते देखा जा रहा है। 

आम मतदाताओं के अनुसार सभी प्रत्याशियों को चैन की नींद उड़ी हुई है। स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निकाय क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

मतदान 9 जून को सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। वोटिंग ईवीएम के माध्यम से होगा।

मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारी मतदान के लिए तैयार हैं। मुख्य पार्षद एवं पार्षद पद के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मतदान एवं मतगणना के दौरान प्रशासन की कड़ी नजर है।

नगर निगम गया उप निकाय चुनाव के लिए तैयार :

DDC ने बताया कि उप निकाय चुनाव की पूरी प्रशासनिक तैयारी कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल होगा मतदान। जाहिर हो गया में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।

Pls Watch The Gaya SSP Ashish Bharti’s Related Video :

शांतिपूर्वक तथा निष्पक्ष चुनाव हेतु Flag March in Ward 26 Civil Line ps

 

गया नगर पालिका एवं नगर परिषद बोधगया का उप-चुनाव 2023 मतदान के अवसर पर भयमुक्त एवं स्वछ बातावरण में मतदान सम्पन कराने हेतु SSP (वरीय पुलिस अधीक्षक) गया के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस उपाधिक्षक गया, थानाध्यक्ष कोतवाली, सिविल लाईन, एवं सशस्त्र बलों के साथ गया नगर पालिका उप-चुनाव 2023 के अवसर पर संबंधित वार्डो में फ्लैग मार्च किया तथा भौतिक रूप से आर्दश मतदान केन्द्र पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निरीक्षण किये तथा संबंधित पदाधिकारयों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बोधगया के नेतृत्व में बोधगया थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों के साथ नगर परिषद बोधगया उप-चुनाव 2023 के संबंधित बार्ड में फ्लैग मार्च किया गया तथा शांतिपुर्ण भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन कराने हेतु फ्लैग मार्च कराया।

Gaya DM के कल का जनता दरबार स्थगित :

प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार, कल 09 जून 2023 (शुक्रवार) को नगर निकाय का उपचुनाव में विधि व्यवस्था संधारण एवं ज़िले में पड़ रहे प्रचंड गर्मी/ लू/ हीट वेब को लेकर  DM का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है। अतः सूचित किया जाता है कि कल जनता दरवार में ना आवें।

Heatwave Alart : 

निम्नलिखित जिलों के लिए 8 और 9 जून 2023 के दौरान हीटवेव (लू ) अलर्ट: 

इन जिलों में गया, शेखपुरा, जमुई, बांका, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, खगड़िया, भागलपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!