{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE) [International Labour Day 2023]- Anj News Media

 

BREAKING NTPC NEWS LIVE :-

NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल

{NTPC KANTI  को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE)- Anj News Media
Advertisement
NTPC KANTI ने बिहार में पहला
और देश में 10वां स्थान 
किया प्राप्त 

पटना : NTPC NEWS TODAY केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी लिस्ट में NTPC KANTI ने बिहार में पहला और देश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। 

प्लांट लोड फैक्टर(87.58%) के आधार पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रकाशित इस सूची में NTPC KANTI का दसवां स्थान पर आना समूचे मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है। 

प्लांट लोड फैक्टर को आमतौर पर बिजली संयंत्र की क्षमता उपयोग के पर्याय के रूप में माना जाता है।

NTPC NEWS इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए के. एम. के. पृष्टि, परियोजना प्रमुख, NTPC KANTI ने कहा ” यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। 

NTPC KANTI NEWS यह रैंकिंग हमारी प्रदर्शन और दक्षता को दर्शाती है। यह उपलब्धि हमारे मनोबल बढ़ाने का काम करेगी। 

{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE)- Anj News Media
2023 : BREAKING NTPC NEWS

NTPC KANTI न सिर्फ विद्युत् उत्पादन में अग्रणी रही है बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए भी हमेसा अग्रणी रही है।

NTPC KANTI अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत आस पास गांव में सामाजिक स्तर पर भी काफी बदलाव लाने में सफल रही  हैं। “

ज्ञात हो की NTPC KANTI हर शनिवार को आस पास के गाँव में मेडिकल कैम्प लगाती है जिससे अभी तक क़रीब 2500 गाँववाले लाभान्वित हुए है।

इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए मशरूम प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण, लाख चूड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रमों  का आयोजन किया। जिससे लगभग 300 महिलाएं लाभान्वित हुई है।

{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE)- Anj News Media
NTPC KANTI के आस- पास के गाँव से
40 छात्राएं एक महीने तक
NTPC KANTI में रह कर लेंगी प्रशिक्षण 

अगले महीने ही बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत होगी जिसमें NTPC KANTI के आस- पास के गाँव से 40 छात्राएं एक महीने तक NTPC KANTI में रह कर प्रशिक्षण लेंगी।

इसके अलावा NTPC KANTI युवाओं के रोज़गार और कौशल विकास के लिए कांटी के आस पास के गाँव से 30 विद्यार्थियों को CIPET यानि सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग & टेक्नालजी, हाजीपुर में तीन महीने की ट्रेनिंग करवाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- 

गया में धूमधाम से मना मजदूर दिवस

{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE) [International Labour Day 2023]- Anj News Media
गया में धूमधाम से मना
I
nternational labour day 2023

गया : International labour day मगधप्रमंडल, उप श्रमायुक्त के कार्यालय में मना। गया में धूमधाम से मना मजदूर दिवस। 

Labour day in india के अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए सहायक श्रमायुक्त अकबर जावेद आजाद ने मजदूर दिवस के आयोजन एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

You May Also Like:Top News

Labour day 2023 गया जिला में पदस्थापित सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने बारी- बारी से श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों एवं उनके हितार्थ विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराया। 

उन लोगों ने बताया कि निर्माण श्रमिको हितार्थ विभाग के अंतर्गत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मवार कल्याण बोर्ड गठित है। 

जिसमें निबंधन करवाने के पश्चात निबंधित श्रमिको एवं उनके परिवार के सदस्यों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है। 

Labour day 2023 की कड़ी में गया जिला को निर्माण श्रमिकों के निबंधन के लिए विभाग द्वारा बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। 

विभाग के स्तर पर श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यो के कल्याणार्थ संचालित अन्य योजनाओं यथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना आदि का लाभ प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

Labour day 2023 के अवसर पर दया इंजिनियरींग वर्क्स, मानपुर एवं गया सुधा डेयरी प्रोजेक्ट, गया ने अपने- अपने 12- 12 सर्वश्रेष्ट कामगारों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिक संगठन ऐक्टू के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जियालाल प्रसाद, जिला सचिव, श्रमिक सहायता केंद्र के शत्रुधन कुमार तथा जिला में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने भी मजदूर दिवस के आयोजन के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मो० अकबर जावेद, सहायक श्रमायुक्त, मगध प्रमण्डल ने की तथा सभा का संचालन सुधांशु कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहड़ा द्वारा किया गया।

मनरेगा मजदूर सम्मान दिवस का आयोजन

{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE) [International Labour Day 2023]- Anj News Media
 DDC : मनरेगा मजदूर सम्मान

गया : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त (DDC) विनोद दूहन की अध्यक्षता में मनरेगा मजदूर सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।

उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त  गया द्वारा जिला में मनरेगा अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य  के तहत निर्मित किये गए अस्थाई परिसंपत्तियों के सृजन का विस्तृत ब्यौरा रखा गया। 

उनके द्वारा बताया गया की वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 75 अमृत सरोवर के लक्ष्य के विरुद्ध 85 अमृत सरोवर का चयन किया गया एवं 35  अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करा भी दिया गया। 

उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गया जिला ने पूरे बिहार में सर्वाधिक 15870040 मानव दिवस का सृजन किया गया। 

उन्होंने कहां की गया जिला में पूरे बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया गया है। 

बच्चों एवं बच्चियों की सुरक्षा एवं निर्बाध शिक्षा को जारी रखने हेतु 209 स्कूल बाउंड्री का निश्चय किया गया है, जिसमें 142 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने हेतु आधुनिक तरीके से खेल मैदान का निर्माण जल्द ही प्रारंभ कराया जाएगा।

मनरेगा मजदूर सम्मान समारोह में 100 मानव दिवस कार्य पूर्ण करने वाले 19 प्रखंड के मनरेगा मजदूरों को सम्मानित किया गया साथ ही 17 प्रखंड के पंचायत रोजगार सेवक को भी 100 दिवस कार्य उपलब्ध कराने हेतु सम्मानित किया गया।

विभिन्न अवयवों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए निम्न प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया, जिनमें खिजर सराय में सर्वाधिक मजदूरों को 100 दिवस का कार्य उपलब्ध कराने हेतु सम्मानित किया गया। 

मानपुर प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक महिला मजदूरों की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु सम्मानित किया गया। वजीरगंज प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक अमृत सरोवर का निर्माण कराने हेतु सम्मानित किया गया। 

गुरारू प्रोग्राम पदाधिकारी को एन एम एम एस के माध्यम से 100% मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराने हेतु सम्मानित किया गया। डुमरिया प्रोग्राम पदाधिकारी को सर्वाधिक अमृत सरोवर पूर्ण कराने हेतु सम्मानित किया गया।

जल जीवन हरियाली में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पवन कुमार एवं  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती मेघा को सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के संचालन के दौरान निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अमृता ओशो एवं जिला ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

इंटक ने विश्व मजदूर दिवस पर दुनिया के मजदूरों को एक होने के लिए आवाज किया बुलंद 

{NTPC KANTI को देश में 10वां और बिहार में पहला स्थान हुआ हासिल} | [NTPC News Today] (NTPC NEWS LIVE) [International Labour Day 2023]- Anj News Media
विश्व मजदूर दिवस आज  

आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर गया के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम श्रमिक केंद्र में इंटक के जिला भर से आए नेताओ, कार्यकर्ताओं ने  शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के संकल्प के साथ दुनिया के मजदूरों को एक होने का आह्वान किया।

प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व गया जिला इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने किया।

प्रदर्शन में शामिल नेताओ, कार्यकर्ताओं ने कहा की आज देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, सरकारी, लोक उपक्रम, नौ रत्न कंपनियों को केंद्र सरकार द्वारा चंद पूंजीपतियों के हाथो कौड़ी के भाव में बेचने, मजदूर संगठनों के अधिकारों में कटौती, न्यूनतम मजदूरी मांग के अनुरूप नहीं मिलने आदि समस्याओं से देश के मजदूर त्राहि- त्राहि है।

नेताओ ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विश्व का सबसे बड़ा मजदूरों का संगठन है,जो देशभर के संगठित, असंगठित मजदूर के हक, हुलूकत, की लड़ाई शुरू से लड़ते आ रही है।

प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रदेश कंस्ट्रक्शन लेबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश इंटक महिला अध्यक्ष संजू चौधरी, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनीषा देवी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पासवान, श्रवण पासवान, भोला पासवान, साधु शरण सिंह, सुनील कुमार राम, कुलेन्द्र मांझी, बृजबिहारी, माधुरी देवी, रूबी देवी, सुलेखा देवी, सुनैना देवी, मनमंती देवी, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, मो खैरुद्दीन, शिव कुमार चौरसिया, कमलेश चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!