Patna|बड़ीKhabar|JDU,[CBI और ED के गीदड़ भभकी से नहीं डरता JDU]- AnjNewsMedia

बिहार में CBI और ED के गीदड़ भभकी नहीं  चलेगा : जदयू प्रदेश सचिव

Patna | बड़ी Khabar | JDU | [CBI और ED के गीदड़ भभकी से नहीं डरता JDU]- AnjNewsMedia
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन से मिले 
Advertisement
प्रदेश सचिव चंदन
 

पटना : जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चन्दन ने कहा केंद्र सरकार के CBI और ED के गीदड़ भभकी से बिहार का एक बच्चा भी नहीं डरता तो सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने वाली पार्टी जदयू के कार्यकर्ता क्या डरेंगे। 

जनता दल यूनाइटेड,बिहार के प्रदेश सचिव डॉ. चन्दन कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन से जनता दल यूनाइटेड, बिहार कार्यालय में मुलाकात कर उनको अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ दे कर नए मजबूत सरकार के गठन पर अभिनंदन किया।

मौके पर डॉ. यादव ने गया जिला के संगठन पर विस्तार से चर्चा किया एवं उनका आभार जताते हुए डॉ. यादव ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास के साथ हमें पार्टी का सचिव बनाया है।

हम उसका शत-प्रतिशत निर्वाहन करेंगे और समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को तय करवाते हुए अधिक से अधिक लोगों को दल से जोड़ कर उसे मजबूत करेंगे।

डॉ. चन्दन ने कहा जितना रेड मराना है मरावे, जनमत से बने प्रतिनिधियों ने सदन में अपनी ताकत दिखा दिया और यह साबित कर दिया कि केंद्र और भाजपा जितना जोर लगा दे, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

जिस प्रकार से सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले धड़ाधड़ CBI और ED के रेड मारे जा रहे, वह पूर्ण रूप से निंदनीय है। और यह प्रतिनिधियों को डराने का विफ़ल साजिश है।

बिहार के लोग इसका जबाव आगामी लोकसभा और विधानसभा में देगी। राजनीति में विचार का सम्मन और विरोध होता है मगर भाजपा का राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है की उनको सत्ता के आगे विचार और सिद्धान्त का कोई मतलब नहीं रह गया। 

महंगाई और बेरोजगारी की बात कर के भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाया उन सभी मुद्दों को वो गौन कर बस आपसी भाईचारे को बिगाड़ कर अपनी राजनीतिक जीवन काट रही है, मगर भाजपा के सभी प्रमुख नेता ये अच्छे से जानते है कि जब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक इस राज्य के आपसी भाईचारे को बिगड़ नहीं सकता। 

यह भी सच है जी वही भाजपा बिहार के अपने कई बड़े नेताओं को इसलिए दरकिनार कर दिए थे क्योंकि वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विचार धारा से प्रभावित थे।

अब उनको कुछ अनाप- सनाप बोले से केंद्र कुछ दे दे तो अच्छी बात है। मगर जदयू और नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अपने बिहार के हक और बिहारियों के सम्मान के लिए लड़ता रहेगा।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!