Patna News | {हास्य नाटक बाप रे बाप}- Anj News Media

 Patna News : हास्य नाटक बाप रे बाप का कला जागरण ने किया मंचन 

Advertisement
Patna News | {हास्य नाटक बाप रे बाप}- Anj News Media

कला जागरण के कलाकारों ने चर्चित नाट्यकार के.पी.सक्सेना लिखित बाप रे बाप नाटक का मंचन पटना के कालिदास रंगालय में किया| इस नाटक को परिकल्पित और निर्देशित बिहार के वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सुमन कुमार ने किया| गुम हुए पिता की तलाश में परेशान पुत्र और इनाम के लालच में नकली पिता का आगमन पूरे नाटक में दर्शकों को हंसाता रहता है| इस नाटक मे मंच पर शशांक कुमार- विकास भटनागर,मीनू(विकास की पत्नी)-शिल्पी कुमारी, नूरबख्श(नौकर)- कौशिक कुमार,असली पिता- मिथिलेश कुमार सिन्हा, लिली(मीनू की सहेली)-चन्द्रावती कुमारी, अनोखेलाल तिवारी-सूरज कुमार, चचा फजल इलाही- मंशीष बच्चन, नकली पिता-आजाद शक्ति, गूंगे नकली पिता- रणविजय सिंह ने दर्शकों को खूब हंसाया| मंच परे ध्वनि एवं पार्श्व संगीत – राहुल कुमार राज, ध्वनि नियंत्रण –उपेन्द्र कुमार,प्रकाश संचालन –राज कुमार शर्मा, रूप सज्जा-अंजु कुमारी, मंच एवं वस्त्र अभिकल्पना -आदर्श रंजन, मंच निर्माण-सुनील कुमार, वस्त्र प्रबंधन-रीना कुमारी, विशेष सहयोग- अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रस्तुति प्रभारी –रोहित कुमार,नाट्यकार –के.पी.सक्सेना,मार्गदर्शन – गणेश प्रसाद सिन्हा, परिकल्पना एवं निर्देशन -सुमन कुमार आभार- डा.किशोर सिन्हा, कन्हैया प्रसाद, नीलेश्वर मिश्रा, सुषमा सिन्हा, पूनम ठाकुर,बिहार आर्ट थियेटर, रंग एवं मीडिया के सभी सहयोगी..

 कथा सार- घर के मुखिया बद्रीनाथ अपनी बहू को बता घर से चले जाते हैं| बहू यह बात भूल जाती है| सभी पिता की खोज में लग जाते हैं| तरह तरह के कयास लागाए जाते हैं| बेटा विकास सोचता है कि पिताजी किसी बात से नाराज होकर चले गए हैं| विकास की पत्नी मीनू का मानना है कि ससुर जी घर छोड़ कर किसी के साथ भाग गए हैं| उसे उनके जाने का बिलकुल दुःख नहीं है लेकिन यह चिंता जरूर है कि लोगों को जब यह पता चलेगा तो वो क्या सोचेंगे..| घर का नौकर नूर उन्हें गुमशुदा समझ रहा है| विकास थाने में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाता है| उन्हें मिलता न देख वह पुलिस से नाउम्मीद होकर इनाम की घोषणा करता है| इनाम के लालच में कई नकली बाप आ जाते हैं| अंत में असली बाप खुद हीं लौट कर चले आते हैं|

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!