गया, 23 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) Pitru Paksha ! पितृपक्ष मेला 2023 के लिए गयाजी हो रहा तैयार। पितृपक्ष राजकीय मेले की तैयारी में जुटे गया डीएम।
Pitru Paksha | Pitru Paksha 2023 | पितृपक्ष राजकीय मेले के लिए गया जी हो रहा तैयार | Gaya DM कर रहे तैयारी ! सोलहो श्रृंगार में दुल्हन सा दिखेगा गया जी

देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में किए जा रहे तैयारियों का जायजा Gaya DM (जिलाधिकारी) डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा लिया गया। वे सीता कुंड, सीता पथ, गयाजी डैम, देवघाट, गजाधर घाट इत्यादि का गहन निरीक्षण कर यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु आवश्यक निर्देश दिया। जाहिर हो Pitru Paksha विश्व प्रसिद्ध राजकीय मेला है। अबकी सोलहो श्रृंगार में दुल्हन सा सजा- धजा दिखेगा गया जी की तमाम पिंडवेदियां।
Pitru Paksha | Pitru Paksha 2023 ! गया जिला प्रशासन का बढ़ता कदम
सीता कुंड निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी में नगर निगम के अभियंता को निर्देश दिया कि टूटे हुए टाइल्स को तेजी से ठीक करवाएं। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि बाईपास पूल से सिथकुण्ड तक एवं सीताकुंड से सीता पथ होते हुए गयाजी डैम के पूल तक रौशनी की पूरी व्यवस्था रखें।
आवश्यकता का आकलन करते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सीता कुंड में पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे इसका आकलन करते हुए अभी से ही कार्य करवाना प्रारंभ करें।
अबकी दुल्हन सा सज रहा गया जी ! पितृपक्ष | पितृपक्ष-2023

Gaya DM (जिला पदाधिकारी) त्यागराजन ने बताया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर Pitru Paksha मेला के पहले सीता पाठ में 100 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। गया जी डैम में वर्तमान में औसतन 10 फ़ीट पानी भरा हुआ है।
सीता पथ में पैदल भ्रमण के दौरान डीएम ने पर्याप्त लाइट लगवाने के साथ- साथ पीएचडी विभाग को सीता कुंड में पर्याप्त टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया ताकि Pitru Paksha मेला में यहां पर तर्पण करने आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा ना हो ! ऐसी चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था रहेगी।
Pitru Paksha | Pitru Paksha 2023
Gaya DM (जिलाधिकारी) ने कार्यपालक अभियंता एलएईओ को निर्देश दिया कि शमशान घाट, देवघाट, गजाधर घाट होते हुए गयाजी डैम तक जितने भी टूटे हुए टाइल्स हैं। उसे अविलंब ठीक करवाएं।
जिला पदाधिकारी ने नाराजगी प्रकट किया कि काफी धीमी प्रगति से टाइल्स मरम्मत का कार्य हो रहा है। उन्होंने लेबर की संख्या बढ़ा कर कार्य में तेजी लेन का शख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे टाइल्स लगाने का कार्य होता जा रहा है। उसके अनुरूप सफाई भी करवाते चलें। घाट पर आने वाले रास्ते को चकाचक करने हेतु गया नगर निगम को निर्देश दिया कि घाट के रास्ते को ऐसा खूबसूरत लूक दें ! कि वह दुल्हन सा खूबसूरत दिखे। साथ- ही साथ पेंटिंग करवा कर सीढ़ी के रेलिंग को पेंट करवा कर उसकी खूबसूरती को निखारें।
उन्होंने सफाई प्रभारी अभियंता नगर निगम शैलेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि देवघाट एवं सटे हुए अन्य घाटो में तर्पण करने वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में 240 लीटर क्षमता वाले डस्टबिन लगवाना सुनिश्चित करें।
भ्रमण के दौरान देवघाट के समीप नदी के पानी में बिजली का एक खंभा बेकार पड़ा दिखा तो उसे हटवाने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि देवघाट में किसी भी हाल में आवारा पशु इधर- उधर घुमता हुआ ना दिखे ! इसे सुनिश्चित कराएं। साथ ही कोई भी दो पहिया वाहन घाट पर ना पहुंचे। इसके लिए जो भी आवश्यक कार्य- कार्रवाई हो, उसे पूरा कराएं।
पिछले 1 सप्ताह से Pitru Paksha विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आवारा पशु को पकड़कर गौशाला में रखा जा रहा है। देश- विदेश से आने वाले पिंडदानी तीर्थ यात्रियों को कोई नुकसान ना पहुंचे, व्यवस्था ऐसी हो। जाहिर हो, अब देर रात्रि में भी आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जाएगा।
इस बार ! पशु मुक्त होगा विष्णुपद मुख्य पिंडदान वेदी स्थल के पिंड घाट

निरीक्षण के दौरान Gaya DM Thiyagarajan SM ने निर्देश दिया कि गया शहर के घुघड़ीटांड, चाँदचौरा, मंगलागौरी, गोदावरी, अक्षयवट, बाईपास इत्यादि क्षेत्र में रोड पर संचालित विभिन्न खटाल को नोटिस देते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी Pitru Paksha मेला रविंद्र कुमार दिवाकर, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक नगर, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, विष्णुपद के पुरोहित सहित अन्य सहायक पदाधिकारी उपस्थित थे।