{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]

|| PM MODI India को जवाब दो || 

Contents hide
1 || PM MODI India को जवाब दो ||
1.1 Pulwama घटना की गवाह हैं पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक: कांग्रेस
1.1.6 मुख्य बिन्दु- सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाय। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो । हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें। नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी जल – जीवन – हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य की सतत् निगरानी करें। वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी लें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें। राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहे। In VC Meeting CM Nitish KumarDeputy CM Tejaswi Yadav and Others उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई महीने में देश के अधिकांश हिस्सों, जिसमें बिहार राज्य भी शामिल है, जहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर / औसत से अधिक रहने की संभावना है।

Pulwama घटना की गवाह हैं पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक: कांग्रेस

देशद्रोही PM MODI का जुबान नहीं खुल रहा ! गुनाह के घेरे में हैं PM MODI

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने इस्तीफे की मांग की}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
जोरदार प्रदर्शन !
देशद्रोही PM MODI इस्तीफा दो : Congress
 

गया : Pulwama हमले में सरकार के नाकामियों के संबंध में जम्मू कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर सत्यपाल मलिक के सनसनीखेज खुलासे के चार दिन गुजर चूका है। 

परन्तु देश के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री, अजीत डोभाल, मोदी मंत्रिमंडल के किसी सदस्य एवं भाजपा नेता का इस संबंध में कोई बयान नहीं आना दुखद है। जाहिर हो देशवासी आश्चर्यचकित है हीं, चिंतित, और बेहद दुखी भी। 

मोदी सरकार ने देशवासियों और वीर सपूतों के साथ भारी छलावा किया है। जो देशद्रोही कार्य था। कांग्रेसी नेता ने कहा देशद्रोही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उनकी मनमानी बर्दाश से बाहर ! हद पार कर गई है। फुलवामा घटना की असलियत की राज खुल कर सामने आ गया है। उन्होंने कहा ऐसे गुनहगार मोदी सरकार से इस्तीफे की मांग करता हूँ। ऐसे 

Advertisement
देशद्रोही मोदी को सत्ता पर बने रहना बेईमानी है हीं, गुनाह भी। 

गया रेलवे स्टेशन परिसर में पुलवामा हमले के गुनहगार मोदी सरकार जवाब दो के नारो को बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण जोरदार प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया।

प्रदर्शन में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, डा गगन मिश्रा, नारायण कुमार सिंह, श्रवण पासवान, सोमनाथ पासवान, विनोद उपाध्याय,मो समद, असरफ इमाम, मौलाना आफताब खान, सुरेंद्र मांझी, रामसेवक प्रसाद कुशवाहा, टिंकू गिरी, सैयद अहमद, आदि ने सामूहिक तौर पर कहा देश PM MODI से जानना चाहता है Pulwama हमला के गुनाह के बारे में। कांग्रेसी नेताओं ने आगे कहा PM MODI देशद्रोही गुनहगार हैं। इसीलिए अपनी जुबान नहीं खोल रहे हैं। 

CRPF (सीआरपीएफ) के वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार जवानों के लिए हवाई जहाज की मांग को सरकार क्यों टालमटोल किया। पंद्रह दिनों तक 300 किलोग्राम आर डी एक्स लेकर कार कैसे घूमते रहा आदि कई बातों की जम्मू कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक  सनसनी खेज खुलासे पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है। जिस पर मोदी सरकार को अविलंब जवाब देते हुए श्वेत-पत्र जारी करना होगा।

आगे नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस संवेदनशील मुद्दे को आमजन में पहुंचाने हेतु सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन कर मोदी की देशद्रोही कार्य को बताने का काम कर रही है।

पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के खुलासा बयान से PM MODI देशद्रोही हैं। जो इस खुलासे से साबित होता है। जिसे झूठलाय नहीं जा सकता है। फुलवामा घटना की गवाह हैं पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक। शायद, इसीलिए देशद्रोही PM MODI का जुबान नहीं खुल रहा है। गुनाह के घेरे में हैं PM MODI. 


अभिमन्यु गोस्वामी का शानदार गायन लाई रंग 

किलकारी के गायक कलाकार ने गया का नाम किया रौशन 

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने इस्तीफे की मांग की}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
शानदार गायन !
शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अभिमन्यु को मिला सम्मान  

गया : बिहार बाल भवन किलकारी गया के अभिमन्यु गोस्वामी नें पावन चिंतन आश्रम गाजियाबाद के द्वारा आयोजित गायन ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था।

इसमें पूरे देश से लगभग 150 प्रतियोगी बच्चों ने भाग लिया था । इसमें गया के अभिमन्यु गोस्वामी ने अपनी शानदार गायन में चुने गए और 14/4/2023 को  ऑफलाइन राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता के लिए बुलाया गया।

जिसमें किलकारी की ओर से इन्हें भाग लेने के लिए भेजा गया। इसमें शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र तथा ₹30000 की नगद राशि प्रदान की गई।

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने इस्तीफे की मांग की}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देते
गया किलकारी के गायक 
अभिमन्यु

इस उपलब्धि के लिए किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक वेद प्रकाश, कार्यक्रम पदाधिकारी नादरा कौसर, लेखा कार्यक्रम पदाधिकारी गुड़िया कुमारी तथा संगीत शिक्षक संदीप कुमार सिन्हा तथा तबला प्रशिक्षक दिनेश कुमार एवं सभी किलकारी परिवार ने अभिमन्यु गोस्वामी को हार्दिक बधाई दी तथा ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

अभिमन्यु गोस्वामी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।  किलकारी में लगभग 7 वर्षों से गायन एवं तबला वादन की शिक्षा ले रहा है।

BREAKING NEWS :- 


{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
मैगरा कस्तूरबा विद्यालय में अचानक 40 बच्चे बीमार

गया : गया ज़िले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा कस्तूरबा विद्यालय में अचानक 40 बच्चे बीमार होने की सूचना मिलते ही DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने SDO शेरघाटी तथा DEO को तुरंत कस्तूरबा विद्यालय में जाकर देखने का निर्देश दिए।

तत्काल जानकारी मिली की 40 बच्चे बीमार हुए, जिसमें 28 बच्चे ठीक हो गए, 12 बच्चे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डुमरिया का कहना है कि स्थिति बिल्कुल ठीक है। केवल ऑब्जरवेशन के लिए अस्पताल में रखा गया है। 

पूरी घटना की जांच हेतु DM THIYAGARAJAN SM ने DEO तथा SDO शेरघाटी की संयुक्त जांच समिति बनाई गई है, अगर कोई लापरवाही सामने आती है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ईद उल-फितर (ईद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
In Meeting DM and SSP

गया : DM Dr. Thiyagarajan SM एवं SSP Ashish Bharti की अध्यक्षता में  ईद-उल फितर (ईद) को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई। 

बैठक में शांति समिति के एक- एक कर सभी सदस्यों ने अपनी बातों को DM के समक्ष रखा।

जिला पदाधिकारी ने मस्जिदों/ईदगाहो के आस पास पूरी साफ सफाई, विद्युत की पर्याप्त आपूर्ति, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने हेतु नगर आयुक्त गया नगर निगम, कार्यपालक  अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल गया, कार्यपालक अभियंता विद्युत शहरी को निर्देश दिया।

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी : DM

अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी फायर ब्रिगेड के वाहन को तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 0631-2222253 है।

शांति समिति के गणमान्य  व्यक्तियों ने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखा जाय।

जिला प्रशासन गया आमजनों से अपील करता है कि “किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें।”

ज़िला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि ईद की नवाज सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ होते हुए गया गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी तथा सबसे अंतिम ईद की नवाज कर्बला पंचायती अखाड़ा में सुबह 10 बजे होगी। 

बताया गया कि गांधी मैदान में तीन से चार हजार रोजेदारों द्वारा सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाएगी। जिला पदाधिकारी नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के साथ-साथ पानी टैंकर भी उपलब्ध रखें। 

उन्होंने कहा कि आपने जमादारों को निर्देशित करें कि पर्याप्त सफाई कर्मी के साथ संबंधित स्थानों पर मौजूद रहते हुए निरंतर सफाई करना सुनिश्चित करेंगे। 

कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया कि सुबह 4:30 बजे के आसपास वाटर सप्लाई चालू कर दे।

जिला पदाधिकारी ने सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि जिस तरह से जिले में रामनवमी पर्व को काफी अच्छे तरीके से संपन्न कराया है। उसी तरह इस ईद पर्व को आपसी भाईचारे के साथ संपन्न करवाएं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में घटित घटनाओं वाले विवादित स्थलों पर ईद पर्व के अवसर पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उन स्थलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि आपसी संप्रदायिक सौहार्द बना रहे। 

उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर विभिन्न स्थानो पर मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगा। जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि हीटवेव को ध्यान में रखते हुए अर्ली मॉर्निंग भी ईद की नमाज अदा कर ले।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईद के अवसर पर कहा कि अर्ली मॉर्निंग सभी संबंधित थाना विभिन्न धार्मिक स्थानों के समीप पेट्रोलिंग करवाना सुनिश्चित करें तथा वह स्थान जहां बड़े गश्ती वाहन नहीं जा सकेंगे उन स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था संधारित रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
CM Nitish Kumar- VC :
संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की समीक्षा
VC Meeting-
In DM, SSP, DDC, Nagar Ayukt, Gaya

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक ने इस वर्ष मॉनसून सत्र के दौरान वर्षापात के पूर्वानुमान की जानकारी दी। 

{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
CM Nitish Kumar Today VC Period

  • मुख्य बिन्दु-
  • सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाय। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो ।
  • हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।
  • हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें।
  • नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी
  • जल – जीवन – हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण कार्य की सतत् निगरानी करें। वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय
  • नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी लें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें।
  • राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहे।
{Pulwama घटना के गुनहगार Modi से Congress ने मांगी इस्तीफा}- [Top News]-Modi ! PM Modi ! India | (Pulwama) | [Kilkari Boy- Kilkari Creativity]
In VC Meeting CM Nitish Kumar
Deputy CM Tejaswi Yadav and Others

उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई महीने में देश के अधिकांश हिस्सों, जिसमें बिहार राज्य भी शामिल है, जहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर / औसत से अधिक रहने की संभावना है। 

इस अवधि में लू चलने की संभावना बताई गई है। मॉनसून ऋतु में 96 प्रतिशत औसत वर्षा होने तथा बिहार में 952 मिली मीटर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

बैठक में आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों से संबंधित मुख्य बातों की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एस0ओ0पी0) के अनुसार बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों एवं संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 

उन्होंने नाव संचालन, पॉलिथिन शीट, राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स / फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है। सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जाता है और लोगों को गुणवतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, कृषि सह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूनीश चावला, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव रवि मनु भाई परमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा ने अपने-अपने विभागों द्वारा संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की स्थिति से निपटने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉनसून के आगमन के पूर्व सभी तैयारियां ससमय पूरी कर लें। 

अभी से इसको लेकर एक-एक चीज पर नजर रखें। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् इसका अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। 

जिन जिलों में बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, वहाँ तेजी से इस पर कार्य करें। 

पिछले वर्ष सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया गया था। इस वर्ष भी बाढ़ की स्थिति में सामुदायिक रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जाय ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सुरक्षा हेतु बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को मॉनसून के पहले पूर्ण करें। 

नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सात अवयवों में जल संरक्षण को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, इसकी भी सतत् निगरानी करें। वृक्षारोपण के कार्य को और बढ़ाया जाय। 

नगर विकास एवं आवास विभाग नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण करा दें ताकि उन्हें सभी दायित्वों की जानकारी हो और बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष गर्मी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुये सभी प्रकार की तैयारी रखें और लोगों को सचेत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।

सभी संबद्ध विभाग जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तु स्थिति की जानकारी ले और उसके आधार पर कार्य करे। 

उन्होंने कहा कि भू-जलस्तर पर नजर रखें और पेयजल का इंतजाम रखें। हर घर नल का जल से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें। 

जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें, क्षेत्रों में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें, उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुये सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें।

बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी0एन0 राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्ठी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, संबद्ध विभाग के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं एन०डी०आर०एफ० और एस०डी०आर०एफ० के पदाधिकारी उपस्थित थे

जबकि VC के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।

गया ज़िला के समीक्षा के दौरान

गया जिला के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि हर घर नल का जल ग्रामीण क्षेत्र योजना के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा कुल 188 पंचायत के 2602 वार्ड में 2589 वार्ड में कार्य पूर्ण किया गया है तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कुल 144 पंचायतों में 1970 वार्ड में से 1941 वार्ड में कार्य पूर्ण किया है।

छुटे हुए बसावट जो 1624 है बसावट वाले क्षेत्रों में तेजी से पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

किसी भी टोली में पानी सप्लाई बंद ना रहे इससे निगरानी हेतु प्रखंड टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर इसका प्रतिवेदन लिया जाता है जहां भी नल जल योजना बंद पाई जाती है तुरंत मरम्मत करते हुए पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाती है।

बैठक में निर्देश दिया गया कि हर पंचायत के हर वार्ड में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई चालू रहे, इसका पूरा निगरानी रखना सुनिश्चित कराएं ताकि एक भी घर को पानी ना मिलने की शिकायत ना मिले।

पीएचईडी विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्तमान समय में भूगर्भ जल स्तर 33.24 फीट नीचे है।

अत्यधिक गर्मी पड़ने पर आवश्यकतानुसार टैंकर के माध्यम से भी जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। 

पीएचडी के पास 54 टैंकर, नगर निगम के पास 33 टैंकर, नगर पंचायत बोधगया के पास 4, नगर पंचायत टिकारी 2, नगर पंचायत शेरघाटी 2 टैंकर, इस प्रकार जिले में कुल 95 टैंकर पूरी तरह चालू अवस्था मे है।

जिले में सार्वजनिक चापाकल मरम्मत हेतु 55 गैंग द्वारा कुल 3530 चापाकल को मरम्मत कराया गया है, शेष चापाकलों को युद्ध स्तर पर मरम्मत करवाने का कार्य किया जा रहा है।

जिले में पशुओं को पानी पिलाने हेतु 27 कैटल ट्रफ में से 24 कैटल ट्रफ चालू है। पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बीमार पशुओं को उपचार तथा सभी जिलों में पशु दवा की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में हीटवेव को लेकर निर्देश दिया गया कि सभी अस्पतालों पर विशेष नजर रखें सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करावे।

नगर विकास एवं आवास विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि नालों की सफाई तेजी से करवाएं। 

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गया ज़िले में 1201 हेक्टेयर ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद हुए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने 15 दिनों के अंदर संबंधित किसानों को पैसा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस वर्ष अप्रैल माह से ही दिन प्रतिदिन काफी तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

इसलिए अपने जिले के क्षेत्रों में लगातार स्थिति का जानकारी एवं निगरानी रखें। हर हाल में अंतिम लोगों तक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पूरी तैयारी रखें। 

मनरेगा के तहत कार्य करने वाले कामगारों/ मजदूरों को भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह एवं शाम में कार्य करवाएं।

GAYA POLICE LATEST NEWS :- 

गया पुलिस की कार्रवाई शादी के नियत से अपहरण मामला का आरोपी गिरफ्तार:-

दिनांक-24.02.2022 को वादी उतम कुमार ठाकुर, पिता-स्व0 मुंशी ठाकुर  सा0-हथियावॉ  थाना-महकार, जिला-गया के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया की दिनांक-23.02.2022 को इनकी पुत्री 10वीं की वार्षिक परीक्षा देने हेतु यशवंत उच्च विद्यालय खिजरसराय गई थी, जहॉ से पंकज कुमार पासवान, पिता-परीक्षण पासवान, सा0-दरियापुर, थाना-बेलागंज, जिला-गया द्वारा इनकी पुत्री को शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया है। खिजरसराय थाना द्वारा इस आवेदन पर थाना कांड संख्या- 76/22, दिनांक- 24.02.2022, धारा-363/366(ए) भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में दिनांक-18.04.2023 को कांड के अभियुक्त पंकज कुमार पासवान, पिता-परीक्षण पासवान, सा0-दरियापुर, थाना-बेलागंज, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में खिजरसराय थाना द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम/पता:-

1. पंकज कुमार पासवान उम्र-20 वर्ष, पिता-परीक्षण पासवान सा0-दरियापुर थाना-बेलागंज जिला-गया।

गया पुलिस की कार्रवाई, शादी के नियत से अपहरण करने तथा झॉसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार:-

दिनांक-30.09.2023 को वादी द्वारा चेरकी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी लड़की दिनांक-23.09.2023 को महेश सिंह यादव कॉलेज गया में इंटर का फार्म भरने के लिए गई जो घर वापस नही आई है। चेरकी थाना द्वारा इस आवेदन पर थाना कांड संख्या-624/22, दिनांक-30.09.2023, धारा-363 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में चेरकी थाना द्वारा अपहृता की बरामदी कर माननीय न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया जहॉ अपहृता द्वारा बतायी की इन्द्रजीत कुमार द्वारा शादी का झासा देकर अपने साथ ले गया तथा इनके साथ शारीरिक शोषण किया गया है। चेरकी थाना द्वारा कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी करते हुए दिनांक-18.04.2023 को कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त इन्द्रजीत कुमार पिता-अरविन्द प्रसाद सा0-भोखा, थाना-भदवर जिला-गया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। 

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम/पता:-

1. इन्द्रजीत कुमार उम्र-18 वर्ष पिता-अरविन्द प्रसाद सा0-भोखा, थाना-भदवर जिला-गया

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खननए परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक.18.04.2023 कोः-.

01. परैया, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु परैया, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त संजीत कुमार, पे0 तारकेश्वर प्रसाद, सा0 पराची, थाना परैया, जिला गया को अवैध बालू लदा हुआ 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफतार किया गया है। इस संबंध में परैया, थाना कांड सं0.173/23 दिनांक.18.04.2023, धारा.379/411/413/34 भा0द0वि एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02. इमामगंज थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु इमामगंज थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा हुआ 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड सं0102/23 दिनांक.18.04.2023, धारा.379/411/413/34 भा0द0वि एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 18.04.2023क्रम में

01 बेलागंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  हेमराज मॉझी, पे0 स्व0 रामचन्द्र मॉझी, सा0 बेलाडीह,  2.संजय कुमार, पे0 देवन यादव सा0 तारकी विगहा, दोनो थाना बेलागंज, जिला गया को 29 लीटर देशी शराब एवं बाईक-01 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बेलागंज थाना काण्ड संख्या 251/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02. परैया  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  राम प्रसाद चौणरी, पे0 स्व0 लक्ष्मण चौधरी,  सा0 सोनबषा, थाना परैया, जिला गया को 03 लीटर देशी शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे परैया, थाना काण्ड संख्या 157/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. कोठी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  लखन यादव,  पे0 जबसु यादब, सा0 बसगुप्ता, थाना कोठी, जिला गया को 10 लीटर महुआ शराब  एवं एक मोटरसाईकिल, के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोठी, थाना काण्ड संख्या 40/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04. डोभी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  लालु मंडल, पे0 स्व0 टुन-टुन चौधरी, सा0 केपसा, 2. हरि मंडल, पे0 स्व0 चंन्द्र मंडल, सा0 नेहरा, थाना डोभी, जिला गया को 20 लीटर महुआ शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. सिविल लाईन, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  प्रमोद कुमार,  पे0 स्व0 नारायण, 2. बेबी देवी  पे0 मनोज कुमार, दोनो  सा0 टिल्हा, धर्मशाला, थाना सिविल लाईन, जिला गया को 17 लीटर बिदेशी शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सिविल लाईन, थाना काण्ड संख्या 267 /23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06.चाकन्द, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मो0 इरफान  पे0 मो0 अजीम शेख, थाना टोलडंगर, जिला मुसीदवाद,(पश्चिम बंगाल) को 10 लीटर देशी शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चाकन्द थाना काण्ड संख्या 130/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07. चाकन्द, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर, 50 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाईकिल बरामद  किया गया। इस संबंध मे चाकन्द थाना काण्ड संख्या 131/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

08. मुफसिल,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर ,60 लीटर महूआ शराब बरामद  किया गया। इस संबंध मे मुफसिल, थाना काण्ड संख्या 444/23 दिनांक 18.04.2023,  धारा.30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

BREAKING NEWS ::-

गया : प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरवार, परसो अर्थात 21 अप्रैल को सिविल सर्विसेज डे रहने के कारण विज्ञान भवन नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस समारोह 2023 पर प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा उपराष्ट्रपति के समक्ष गया ज़िला का प्रदर्शनी लगाने के लिए, जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम को राज्य सरकार ने प्राधिकृत किया है। इसलिए दिनांक 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) को जिला पदाधिकारी का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है।

अतः आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल शुक्रवार अर्थात 21 अप्रैल 2023 को जनता दरवार में न आवे।

– Anj News Media Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!