Red Cross Gaya | DM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर

गया,10 सितंबर (अंज न्यूज़ मीडिया) Red Cross Gaya ! भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कैंपस में Gaya DM त्यागराजन ने दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर किया वितरित।

Red Cross Gaya ! Gaya DM त्यागराजन ने दिव्यांगजनों को वितरित किया व्हीलचेयर | Pitru Paksha 2023 की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर 

Red Cross Gaya | DM ने 25 दिव्यांगों को बांटे  व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media
Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर – Exclusive – Anj News Media

Gaya DM डॉ० त्यागराजन एसएम – सह- अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गया द्वारा 25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का किया वितरण।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से आज व्हीलचेयर का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड क्रॉस के ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित रखने हेतु योजना बनाई जा रही है।

जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। इसके पूर्व आज रेड क्रोस के सदस्यों द्वारा रेनोवेट किये गए भवन को भी दिखाया है। रेड क्रॉस में चार फिजियोथेरेपी करने वाले चिकित्सक भी हैं, जो यहां फिजियोथैरेपी करवाते हैं।

पहले यहां वॉटर लॉगिंग होता था परंतु अब पूरे अच्छे तरीके से प्लिंथ को ऊंचा किया गया है। ब्लड सेंटर को काफी सुसज्जित तरीके से बनाया गया है। बाहरी परिषर में पेवर ब्लॉक बिछाया गया है, जिससे खूबसूरती और बढ़ गयी है।

रेड क्रॉस के इस भवन को किए गए रिनोवेट में सारा खर्च बाहरी लोगों के कंट्रीब्यूशन से बहुत कुछ काम हुआ है, जो एक सराहनीय पहल है। रेड क्रॉस सोसाइटी का एक भी पैसा खर्च रिनोवेशन में नहीं हुई है। यह हॉल काफी सुंदर बना है।

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media

इस वर्ष Pitru Paksha मेला में भी Red Cross Gaya देगा अपनी सेवा 

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media
Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर – Exclusive – Anj News Media

इस वर्ष पितृपक्ष मेला में भी रेट क्रॉस के बड़े भवन जो वाताकुलीन है, उन्हें यात्रियों के अवसान के रूप में प्रयोग किया जाएगा। लोगों को ठहरने की काफी उत्तम व्यवस्था यहां रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कोरोना काल में भी काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है।

Red Cross Gaya और Gaya DM का योगदान  

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media
Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर – Exclusive – Anj News Media

रेड क्रॉस संस्थान इसलिए होता है कि बढ़-चढ़कर के सामाजिक क्षेत्र में सभी लोगों के योगदान से एक सकारात्मक प्रभाव हो और जहां पर भी आपदा की स्थिति हो या मेडिकल स्थिति हो, इस समय में रेड क्रॉस के दायित्व और बढ़ जाते हैं।

वैसे इन चीजों में जो काम किए जाते हैं वह सभी सराहनीय योग्य है। उन्होंने रेड क्रॉस को धन्यवाद दिया है। रेड क्रॉस और आगे बढ़े।

रेड क्रॉस हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में भी इनके द्वारा तीर्थ यात्रियों को सेवा भाव से सहयोग किया जाता है। मेला अवधि में मेडिकल कैम्प भी रेड क्रॉस द्वारा चलाया जाता है।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने अपने हाथों से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर पर बैठकर उनसे हाल-चाल पूछा। उपस्थित दिव्यांग जन ने जिला पदाधिकारी को इस अवसर पर कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media
Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर – Exclusive – Anj News Media

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस में काफी अच्छा सुंदर भवन बना है। पितृपक्ष मेला में यहां आवासन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। यह काफी सराहनीय पहल है कि आज 25 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। यह भी काफी हर्ष की बात है।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के सम्मानित सदस्य अनूप केडिया, डालमिया, डॉ विजय करण, कौशलेंद्र प्रताप सहित जिले के गण्यमान्य व्यक्ति अनंत दीक्षित अमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 Pitru Paksha 2023 की प्रशासनिक तैयारी 

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media

वहीं, इस वर्ष पितृपक्ष मेला और ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस वर्ष पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्री को विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी के लिए गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से गंगा जल आपूर्तित किया जा रहा है।

Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media
Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर – Exclusive – Anj News Media

जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि सीता कुंड में बने प्याऊ में गंगा जल आपूर्तित है। इसके अलावा देवघाट पर तीन अलग-अलग बनाए गए प्याऊ में भी गंगा जल आपूर्तित है। विष्णुपद मंदिर के सेट बाहर में बने प्याऊ में भी गंगा पानी चालू करवा दिया गया है।

इन सबों के अलावा इस वर्ष गांधी मैदान में पितृपक्ष मेला के दौरान बनने वाले टेंट सिटी में ठहरने वाले तीर्थ यात्रियों को भी गंगाजल पिलाने हेतु पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। टेंट सिटी में ठहरने वाले सभी यात्रियों को गंगाजल पिलाया जाएगा।

2023 Pitru Paksha | Pitru Paksha 2023 Start Date - Red Cross Gaya | Gaya DM Dr. Thiyagarajan SM ने 25 दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर - Exclusive - Anj News Media

विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा, इस 15 दिनों में बड़ी संख्या में पिंडदानी तीर्थयात्री तर्पण करने गया जी आते- जाते आते हैं। प्रशासन द्वारा हर स्तर पर उनकी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके।

उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला में आये सभी यात्रियों को जरूरत के अनुसार भरपूर गंगाजल पानी मिलेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!