Social media is the fastest and fastest

*सोशल मीडिया सबसे आगे और सबसे तेज*
Advertisement

सोशल मीडिया जीवन का अहम हिस्सा बन कर उभरा है। सूचनाएं, शासनिक- प्रशासनिक, कला- संस्कृति, मनोरंजन तथा शिक्षा का संचार करना जिसका मुख्य उद्देश्य है। सोशल मीडिया अपरंपरागत मीडिया (nontraditional media) है। जिससे वर्चुअल वर्ल्ड बनता है। जो इंटरनेट के जरीय अपना पहुंच बनाता है। विश्व भर में सोशल मीडिया का विशालत्म नेटवर्क है। जो पूरी दुनिया को जोड़ने का कार्य करता है। जो संचार का बहुत बड़ा और बेहतरीन माध्यम है। जिससे काफ़ी तीव्र गति से सूचनाएं आदान-प्रदान होता है। हरेक क्षेत्र की खबरों को तेज़ी से फैलाता है। सोशल मीडिया  (Social Media) साकारात्मक भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति, संस्था, समूह, समाज तथा राष्ट्र को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक रूप से समृद्ध बनता है। सोशल मीडिया बेजोड़ संचार का माध्यम है। जिससे लोकतंत्र भी समृद्ध होता दिखता है। जिसके जरीय देश की एकता, अखंडता, भाई- चारा, पंथनिरपेक्षता, समाजवादी गुणों में अभिवृद्धि का प्रमाण मिलता है। सोशल मीडिया बहुपयोगी तथा सशक्त माध्यम है। जो बदलते दौर का ज़रूरत बना है। तमाम मीडिया को पीछे छोड़ ! सोशल मीडिया सबसे आगे निकल चुका है। प्रिंट- इलेक्ट्रांनिक मीडिया भी सोशल मीडिया को अपना कर चलने को मजबूर है। क्योंकि सोशल मीडिया सबसे आगे और सबसे तेज।_ *AnjNewsMedia*

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!