SSP Gaya | {महिला Police से Police ने की छेड़खानी} | (हुआ निलंबित) | [Big News]- Anj News Media

SSP Gaya | {महिला Police से Police ने की छेड़खानी} | (हुआ निलंबित) | [Big News]- Anj News Media

SSP Gaya : खिजरसराय थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही द्वारा खिजरसराय थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पु0अ0नि0 शिवम कुमार के विरूद्ध आरोप लगाते हुए आवेदन पत्र समर्पित किया गया था। 

Advertisement

News Today : उक्त आवेदन पत्र की जॉच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी एवं गया पुलिस के आंतरिक परिवाद समिति, गया के अध्यक्ष थानाध्यक्ष महिला थाना एवं सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। 

जॉच के पश्चात, जॉचकर्ता के द्वारा लगाये गये आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य पाते हुए प्रतिवेदन समर्पित किया गया। 

उक्त प्रतिवेदन के आलोक में प्रशिक्षु पु0अ0नि0 शिवम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उनके विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई प्रारम्भ करने का आदेश दिया गया है।

खिजरसराय थाना के महिला Police को Police जवान ने छेड़ा तो SSP Ashish Bharti ने उसे किया निलंबित। 

अपहरणकर्ता गिरफ्तार : 

दिनांक- 17.06.2023 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनके पत्नी एवं पुत्री दिनांक 11.06.2023 को रात्री में 11ः00 बजे घर से  बाहर निकली तो रॉकी मॉझी, पे0 सुरेन्द मॉझी, सा0 पवरा, थाना गुरूआ, जिला गया मोटरसाईकिल से आया और इनके पत्नी को जबरदस्ती धकेल कर घर में घुसा दिया और बाहर से सिकड़ी लगाकर बंद कर दिया और इनके पुत्री को जबरदस्ती शादी के नियत से अपहरण कर लिया। इस संबंध में गुरूआ थाना द्वारा कांड संख्या 296/23, दिनांक 17.06.2023,  धारा 366(ए)/34 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में  थानाध्यक्ष गुरूआ, थाना द्वारा कांड के अभियुक्त रॉकी मांझी, पे0 सुरेन्द्र मांझी, सा0 पबरा, थाना गुरूआ, जिला गया को गिरफ्तार  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

01. रॉकी मांझी, पे0 सुरेन्द्र मांझी, सा0 पबरा, थाना गुरूआ, जिला गया ।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 21.06.2023 को:-

01. खिजरसराय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सोनु मांझी, पे0 सरयु मांझी, सा0 सहवाजपुर, थाना खिजरसराय, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे खिजरसराय, थाना काण्ड संख्या-124/23, दिनांक-19.03.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02. मोहनपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मुरा देवी, पे0 स्व0 किशोर मांझी, सा0 लेपुरा, थाना मोहनपुर, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मोहनपुर, थाना काण्ड संख्या-446/23, दिनांक-12.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. इमामगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में प्रमिला देवी, पे0 स्व0 संजय मिस़्त्री, सा0 गोगरा, थाना इमामगंज, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे इमामगंज, थाना काण्ड संख्या-136/23, दिनांक-25.05.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04. डेल्हा, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. मंझला राम, पे0 नन्हक राम 2.पुजा देवी, पे0 स्व0 मंटु पासवान, सा0 धनिया बगिचा दोनों थाना डेल्हा 3. अरविन्द कुमार, पे0 बिन्दा मांझी, सा0 गांधी नगर, थाना मुफस्सिल, जिला गया 4. कारू कुमार, पे0 स्व0 नरेश सिंह, सा0 गोसाई बाग, थाना कोतवाली, जिला गया को 65 ली0 महुआ  शराब   के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डेल्हा, थाना काण्ड संख्या-176/23, दिनांक-21.06.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. कोतवाली, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 20 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे कोतवाली, थाना काण्ड संख्या-394/23, दिनांक-21.06.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. मुफस्सिल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 25 ली0 महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे मुफस्सिल, थाना काण्ड संख्या-684/23, दिनांक-21.06.2023, धारा 30(ए)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 21.06.2023 को:-

01. शेरघाटी, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु शेरघाटी, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त सुरेन्द्र यादव, पे0 रामचन्द्र यादव, सा0 भोक्टारी, थाना रौशनगंज, जिला गया को अवैध गिट्टी लदा 01 हाईवा के साथ गिरफ्तार  किया गया है। इस संबंध में शेरघाटी, थाना कांड सं0 647/23, दिनांक 21.06.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली थानान्तर्गत चोरी करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार:-

कल दिनांक.21.06.2023 को कोतवाली थाना को सूचना मिला की आजाद पार्क के पास जुलूस  में एक महिला का  चेन चोरी कर लिया गया है।  सूचना मिलते ही कोतवाली थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुॅची तो पाई की एक महिला  पर आरोप लगाया जा रहा था की इनके द्वारा चेन चोरी किया गया है तत्पश्चात उक्त  आरोपी महिला  का विधिवत् महिला सिपाही के द्वारा तलाशी ली गई तो  उसके पास से तीन मंगलसुत्र एवं एक सोने का चेन बरामद किया गया ।  पकड़ाये महिला  को हिरासत में लेकर पुछ ताछ किया गया तो अपना नाम सुधा देवी, पिता पंचम सिंह, सा0 शिवपुर  थाना कोतवाली, जिला गया बताया गया। उक्त महिला के द्वारा चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है। इस संबंध में वादिनी संगीता देवी,  पति  शैलेन्द्र कुमार, सा0 मोहल्ला झीलगंज, थाना कोतवाली, जिला गया के लिखित आवेदन पर कोतवाली, थाना कांड संख्या 393/23 दिनांक 21.06.2023  धारा. 379/411 भा0द0वि0 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधी का नाम/पता

1.सुधा देवी पिता पंचम सिंह सा0 शिवपुर  थाना कोतवाली, जिला गया

बरामद सामान

1.तीन मंगलसुत्र एवं एक सोने का चेन

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!