SSP Gaya की कार्रवाई से अपराधियों- माफियाओं में हड़कंप

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) SSP Gaya Ashish Bharti के निर्देशन में हुई पुलिस की कार्रवाई। जिससे ज़िले का अपराध हो रहा है नियंत्रित।

Advertisement
SSP Gaya की कार्रवाई से अपराधियों- माफियाओं में हड़कंप  - Anj News Media
SSP Gaya की कार्रवाई से अपराधियों- माफियाओं में हड़कंप – Anj News Media

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में 31.01.2023 को:-

  • 01. टिकारी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त कृष्णा कुमार सिंह, पे0 स्व0 यादव सिंह, सा0 पैरा, थाना टिकारी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में टिकारी थाना काण्ड संख्या 534/23, दिनांक 25.08.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 02. टिकारी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त राजा चौधरी, पे0 मुन्ना चौधरी, सा0 चकमक, थाना टिकारी, जिला गया को 03 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में टिकारी थाना काण्ड संख्या 534/23, दिनांक 25.08.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 03. फतेहपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 100 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना काण्ड संख्या 575/23, दिनांक 31.07.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 04. फतेहपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 7.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना काण्ड संख्या 576/23, दिनांक 31.07.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में 31.07.2023 को:-

  • 01. कोंच थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु कोंच थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया। इस संबंध में कोंच थाना कांड सं0 365/23, दिनांक 31.07.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 02. गुरारू थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से गिट्टी ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु गुरारू थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर गिट्टी लदा 01 हाईवा बरामद किया गया। इस संबंध में गुरारू थाना कांड सं0 138/23, दिनांक 31.07.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!