{SSP Top News}- News Anj News Media | (Special Report)

गया पुलिस कार्रवाई 2023

{SSP Top News}- News Anj News Media | (Special Report)
SSP Action : SSP Ashish Bharti, Gaya

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 09.04.2023 कोः.

Advertisement

01.विष्णुपद, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अनिल कुमार, पे0 तनु प्रसाद, सा0 बंगाली आ़़श्रम, थाना विष्णुपद, जिला गया को विदेशी शराब 0.120 ली0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे विष्णुपद, थाना काण्ड संख्या 109/23, दिनांक 08.04.2023, धारा. 30 (ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।  

02.मुफसिल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में शिवा कुमार, पे0 गंगा माझी, सा0 अवगिला पहार,  थाना मुफसिल, जिला गया को 20 ली0 महुआ शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मुफसिल, थाना काण्ड संख्या 405/23 दिनांक 08.04.2023, धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03.शेरघाटी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में उपेन्द्र चौधरी, पे0  विरेन्द्र चौधरी उर्फ विरजु,  सा0 बाधतकिया, थाना शेरघाटी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे शेरघाटी, थाना काण्ड संख्या 1245/22 दिनांक 28.12.2022 धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज काण्ड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।                     

04.फतेहपुर, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में कुन्दन कुमार, पे0 हरेन्द्र विश्वकर्मा, सा0 बैजोमन, थाना परैया,  जिला गया को 90 ली0 विदेशी शराब एवं एक कार  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे फतेहपुर, थाना काण्ड संख्या 261/23 दिनांक 08.04.2023, धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05.गुरूआ, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में जितेन्द्र पासवान, पे0 उमेश पासवान, सा0 शिवनगर, थाना आमस, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे गुरूआ, थाना काण्ड संख्या 507/22 दिनांक 15.12.2022, धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06.कोंच थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में कारू मांझी, पे0 कोमल मांझी,  सा0 कामेश्वर मांझी, थाना कोंच, जिला गया को महुआ शराब 08 ली0 के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोंच, थाना काण्ड संख्या 161/23 दिनांक 08.04.2023 धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07.चेरकी,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर महुआ शराब 05 ली0 बरामद किया  गया। इस संबंध मे चेरकी  थाना काण्ड संख्या 323/23 दिनांक 08.04.2023 धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

08.महकार,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर विदेशी शराब, 52.875 ली0 बरामद किया  गया। इस संबंध मे महकार, थाना काण्ड संख्या 79/23 दिनांक 08.04.2023 धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

09.कोठी ,थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में श्रवण कुमार, पे0 रामवली सा0 बोकियाडिह, थाना मैगरा, जिला गया  को महुआ शराब 25 ली0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोठी, थाना काण्ड संख्या 38/23 दिनांक 08.04.2023 धाराए 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

गया जिला अंतर्गत फतेहपुर, थाना द्वारा अलग अलग कांडों में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध तामिला किया गया ईश्तेहार, हाजिर नहीं होने पर चल संपत्ति की जाएगी कुर्कः.

01. न्यायाल जे0एम0 प्रथम श्रेणी, गया का जी0आर0 3131/09 दिनांक 14.10.2022 में फरार रवि कुमार,  पिता .श्री सुधीर सिंह, सा0 धनगॉव, थाना फतेहपुर, जिला गया। 

02.  न्यायाल जे0एम0 द्वितीय श्रेणी, गया जी0आर0 5031/15 एव टी0आर0 33/22 में फरार 01. अकल मॉझी, पे0 गोविन्द मॉझी, 2 सुरेश मॉझी, पे0 गोविन्द मॉझी 3. रामोतार मॉझी,पे0 गोविन्द मॉझी,  4.सोदी मॉझी,पे0 गोविन्द मॉझी, सभी सा0 डादा,  थाना फतेहपुर जिला गया।

03.. न्यायाल जे0एम0 प्रथम श्रेणी, गया टी0आर0 501/22 दिनांक 30.07.2022  में फरार संतोष शर्मा, पे0 नन्द लाल शर्मा, सा0 गोपीमोड़, 2.नन्द लाल शमा पे0 लीलधारी शर्मा, दोनों सा0 गोपीमोड़,  थाना फतेहपुर, जिला गया। 

04. न्यायाल जे0एम0 प्रथम श्रेणी, गया टी0आर0 164/22 दिनांक 21.01.2023  में फरार राम बालक चौधरी, पे0 श्री मुसाफिर चौधरी, 02.लाटो महतो, पे0 स्व0 शिबु महतो,  दोनों सा0  डिहुरी, थाना फतेहपुर, जिला गया। 

 उपरोक्त सभी कांडों में फरार अभियुक्तों के विरूद्ध  संबंधित थाना द्वारा ईश्तेहार तामिला कराया गया। इश्तेहार इन अभियुक्तों के घर के दरवाजा पर चिपकाया गया एवं ढोल बजाकर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी गई। अगर ये अभियुक्त एक माह के अंदर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनकी चल संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा।

टनकुप्पा थाना द्वारा अपहरण के मामले में संलिप्त दो आरोपी को किया गया गिरफ्तारः-

वादी विश्वनन्दन प्रसाद यादव, द्वारा इनके पुत्री का अपहरण करने के आरोप में  टनकुप्पा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया। इस आवेदन पर टनकुप्पा थाना द्वारा कांड संख्या 159/22, दिनांक 29.11.2022, धारा-366ए/34 भा0द0वि दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के दौरान पूर्व में अपहृता की बरामदगी कर माननीय न्यायाल में व्यान कराया जा चुका है। इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों दिनेश कुमार एवं राजेश कुमार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तांे का नाम/पताः-

01. दिनेश कुमार एवं 02. राजेश कुमार दोनों पे0- कामेश्वर यादव, 

    सा0-चैनपुर, थाना  टनकुप्पा जिला गया।


नाबालिग के विरूद्ध अपराध मामला में एक मुख्य आरोपी  गिरफ्तारः-

जब वादिनी अपने बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी इसी  दौरान अभियुक्तों द्वारा दोनों बहनो के साथ हाथा पाई एवं छेड़खानी किया गया। इस आरोप में इनके द्वारा वजीरगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया। इस आवेदन पर वजीरगंज थाना द्वारा कांड संख्या 80/21, दिनांक 19.02.2021, धारा-341/323/354/504/34 भा0द0वि एवं 8 पोस्को एक्ट दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के दौरान कांड के मुख्य आरोपी मासुक खॉ को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

01. मासुक खॉ (उम्र 20वर्ष), पिता- मकसूद खॉ, सा0 मखदुमपुर, थाना वजीरगंज जिला गया।

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन, तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 08.04.2023 कोः.

01. बुनियादगंज, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, कर ओवरलोडिंग बालु का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु बुनियादगंज, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालु लदा हुआ 01 हाईवा, बरामद किया गया है। इस संबंध में बुनियादगंज, थाना कांड सं0 121/23 दिनांक 08.04.2023 धारा. 379/411 भा0द0वि एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर निगरानी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार आज केन्द्रीय कारा, गया में एस0डी0ओ0, सदर के नेतृत्व में छापामारी किया गया। जिसमें नगर पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), अंचलाधिकारी, बी0डी0ओ, आ0र0ओ0 सदर नगर के सभी थानाध्यक्ष, महिला थाना एवं एस0सी0/एस0टी0 थानाध्यक्ष एवं 60 पुलिस बल शामिल थे। छापामारी के दौरान कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध निगरानी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!