Today Live News | {गया की ताजा खबरें}- Anj News Media

भारतरत्न देश के प्रथम PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई 59वीं पुण्यतिथि

Today Live News | {गया की ताजा खबरें}- Anj News Media
पंडित नेहरु की मनी 59वीं पुण्यतिथि 

Gaya : भारतरत्न देश के प्रथम PM पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। 

Advertisement
गया जिले के स्थानीय जवाहर टाउन हॉल के पास स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष Congress Party के तत्वाधान में मनाई गई।

सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने किया तथा संचालन जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारतीय राष्ट्र राज्य एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते है।

जो भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना स्थापना से लेकर 27 मई 1964 अपने निधन तक, भारत के प्रधानमंत्री रहे। 

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में दस वर्षो से ज्यादा तक जेल में बिताने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के जनप्रिय प्रधानमंत्री के साथ- साथ प्रखर वक्ता, विचारक, लेखक, तथा बच्चों में बेहद लोकप्रिय होने के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के रूप में भी जाना जाता है।

उपस्थित नेताओ ने कहा की आज देश की सत्ता पर बैठे लोग अपनी नाकामियों का ठीकरा 59 वर्ष पहले परलोक सिधार गए महान आत्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू के माथे फोड़ने में मशगूल है।

कार्यक्रम को प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मो अहमद रजा खान, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह,  श्रवण पासवान,विपिन बिहारी सिन्हा,नवाब अली,कुंदन कुमार, विशाल कुमार, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, मो समद, आदि ने संबोधित किया।

अंत में, वक्ताओं ने कहा पूरे गया शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरु के एकमात्र प्रतिमा स्थल है। जो बिल्कुल उपेक्षित है। इस स्थल का जीर्णोधार कर विकसित करने की मांग स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार से किया गया है।

धर्मेंद्र चंद्रवंशी JDU अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हुए मनोनीत : 

Today Live News | {गया की ताजा खबरें}- Anj News Media
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी
 

बिहार प्रदेश (JDU) जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को मनोनीत किया गया है। गया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से उन्हें स्वागत एवं बधाइयां दी गई। 

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि श्री चंद्रवंशी के मनोनयन से पार्टी का संगठन मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में सरकार की योजना अति पिछड़ा परिवार तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। 

श्री कुमार ने बताया कि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का संगठन पिछले कई माह से शिथिल पड़ा हुआ था। जिसके कारण सांगठनिक कार्य नहीं चल रहा था। अब प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन से सांगठनिक कार्य में तेजी आएगी। 

श्री चंद्रवंशी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई देने वालों में विष्णु देव प्रजापति रामविलास शर्मा, विद्यानंद प्रसाद रणविजय ठाकुर, मंदीप प्रजापति, सुरेश ठाकुर, भरत चंद्रवंशी, श्रवण केवट, जवाहरलाल साव, नरेश चौहान, इंद्र ठाकुर, शम्भू शर्मा, अंजु देवी, जर्नाधन दांगी,कैलाश चंद्रवंशी, हरेन्द्र दांगी, शिवकुमार प्रसाद, मो इमरान अंसारी, मो शकील अंसारी, मो आरिफ हुसैन, रणजीत कुमार, संजीत कुमार, विरेंद्र शर्मा, रामाधार सिंह चंद्रवंशी, सरस्वती देवी, ममता कुमारी, भीम विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, राकेश दांगी व अन्य है।

श्री कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।

BREAKING NEWS :

GAYA : आज संयुक्त निदेशक,  शष्य, मगध प्रमंडल रतन कुमार भगत ने स्थानीय गया संग्रहालय में खरीफ महा अभियान  सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023 का किया उद्घाटन।

 EKYC नहीं कराने वाले किसानों का बन्द होगा PM किसान योजना का लाभ

मड़ुआ की खेती को किया जायेगा प्रोत्साहित : 

  • 1.  EKYC कराने के लिये 31 मई 2023 होगी अन्तिम तिथि।
  • 2. जिले में 190000 हे० में होगी धान की खेती।
Today Live News | {गया की ताजा खबरें}- Anj News Media
खरीफ महा अभियान सह प्रशिक्षण

वर्ष 2023 को INTERNATIONAL मिलेटस् वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे WORLD में मड़ुआ की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गया जिलें में भी 600 हे० में मड़ुआ की खेती होगी। 

इसके तहत इच्छुक किसानों को प्रखंड स्तर से मुफ्त मड़ुआ का बीज उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक किसान अपने कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर मड़ुआ का बीज मुफ्त प्राप्त कर सकते है। जिले में 190000 हे० में धान की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। ये बातें जिला कृषि पदाधिकारी ने आज गया संग्रहालय में आयोजित खरीफ कर्मषाला में कही। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 323958 पी०किसान के लाभार्थी हैं। 

इन किसानों में मात्र 272455 किसानों का ही ई०के०वाई०सी० हो पाया है। इस तरह 51503 किसान ऐसे है जो अभी तक ई०के०वाई०सी० नही करा पाये है। इन किसानों की 31.05.2023 के बाद पी०एम०किसान की पात्रता समाप्त हो जायेगी तथा उन्हें सालाना मिलने वाले 6000 रुपये से वंचित कर दिया जायेगा। उन्होंने कृषि समन्वयक, बी०टी०एम०, ए०टी०एम, एवं सभी किसान सलाहकारों को ई०के०वाई०सी० नही कराने वाले सभी पी०एम० किसान लाभार्थियों को हर हाल में दिनांक 31.05.2023 तक ई०के०वाई०सी० कराने की सलाह देने का निर्देष दिया। 

इस कार्यशाल का शुभारंभ उप निदेशक (शष्य) (बीज), बिहार, पटना श्री मनोज कुमार ने किया। उप निदेशक ने कहा कि इस वर्ष गया जिले के लिये 3600 क्वीं धान बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। बीज हर हाल में 20.06.2023 तक वितरित कर दिया जाना है। उन्होंने मड़ुआ एवं सावाँ की खेती भी कराने का अनुरोध किया। ‘‘प्राण’’ संस्था के टीम लीडर ने मड़ुआ की खेती के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि अब सामुहिक एवं व्यक्तिगत दोनों स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने वाले किसानों को बोरिंग कर भी अनुदान दिया जायेगा।  

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष 2022 के खरीफ मौसम में गया जिले में भूरा मधुआ कीट का बड़े पैमाने पर आक्रमण हुआ था। समुचित जानकारी नही रहने पर धान फसल की भारी क्षति हुई थी। उन्होंने किसानों को सही जानकारी देने का निर्देश दिया। इस कीट के बचाव हेतु अभी से सावधानी बरतने का निर्देश दिया।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26.05.2023 कोः.-

  • 01, आमस, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में दिनानाथ बिन्द, पे0 किशुन बिन्द, सा0 ओदरागारो, थाना धानापुर, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) को 0.2 ली0 विदेशी  शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस, थाना काण्ड संख्या 189/23, दिनांक 26.05.2023 धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 02, आमस, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बेलुन चौधरी उर्फ राजु चौधरी, पे0 प्रभु चौधरी, सा0 अहरी, थाना आमस, जिला गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे आमस, थाना काण्ड संख्या 142/23, दिनांक 16.04.2023 धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड मे फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 03,कोेंच, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 10 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे ,कोेंच, थाना काण्ड संख्या 232/23 दिनांक 26.05.2023 धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 04,कोेंच, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 0.750 ली0 देशी शराब एवं 01 कार बरामद किया गया। इस संबंध मे ,कोेंच, थाना काण्ड संख्या 233/23 दिनांक 26.05.2023 धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 05,मगध विश्वविद्यालय, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 10 ली0 देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध मे ,मगध विश्वविद्यालय, थाना काण्ड संख्या 184/23 दिनांक 26.05.2023 धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 26.05.2023 कोः.-

  • 01.गुरूआ, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु .गुरूआ थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालु लदा एक 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में .गुरूआ, थाना कांड सं0 262/23 दिनांक 25.05.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2), बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 02.मुफसिल, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु मुफसिल, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालु लदा एक 01 ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इस संबंध में मुफसिल, थाना कांड सं0 575/23 दिनांक 25.05.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2), बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!