Ukraine and GAYA DM : यूक्रेन से सुरक्षित लौट रहे हैं गया जिले के छात्र- छात्राएँ

गया: यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों/नागरिकों के परिजनों से वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वरीय पदाधिकारियों यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच), नगर आयुक्त, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर सभी को क्षेत्र में जाकर यूक्रेन में फसे बिहारी छात्रों/नागरिको के परिजनों से मुलाकात करने का निदेश दिया।

Advertisement

ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा गया शहरी क्षेत्र अवस्थित तेलबिगहा के निवासी श्री अनुज कुमार गुप्ता के पुत्री ऋषिका गुप्ता के घर जाकर परिजनों से मिलकर उनके पुत्री से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री (ऋषिका गुप्ता), जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रही हैं एवं वर्तमान में अन्य बच्चे के साथ बंकर में सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने उनके परिजनो को आस्वस्त किया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार भारतीय बच्चों को हिंदुस्तान/घर वापस लाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं एवं हर संभव प्रयास कर रही है। परिजनों ने बताया कि अपनी पुत्री से वे लगातार संपर्क में हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चो को लगातार उत्साहवर्धन करते रहे ताकि वो ज़्यादा परेशान न हो। साथ ही ऋषिका गुप्ता का संपर्क सूत्र लिया गया ताकि ज़िला प्रशासन भी उनसे संपर्क स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सके।

Watch the video on the link below | नीचे दिए गए लिंक पर वीडियो देखें | Now watch on AnjNewsMedia YouTube channel | अब अंज न्यूज मीडिया यूट्यूब चैनल पर देखें……….. 

इसके उपरांत जामा मस्जिद के अमीर हमजा, पिता-जकीर आलम एवं उनके परिजन से जिलाधिकारी ने मुलाकात की। परिजनों द्वारा बताया गया कि 03 दिन से रोमानिया शेल्टर में उनके साथ और भी बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि घर वाले सब काफी परेशान है। जिलाधिकारी ने उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि भारत सरकार द्वारा बारी बारी से वहां फसे बच्चो को सकुशल उनके घर तक पहुँचाया जा रहा है। शीघ्र ही उनके बच्चे को सकुशल उनके घर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आपको अपने बच्चों के बारे में किसी प्रकार का कोई अपडेट मिलता है, तो आप ज़िला प्रशासन से साझा करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार के हतोत्साहित या डरने की आवश्यकता नहीं है।

इसी प्रकार उप विकास आयुक्त, गया श्री सुमन कुमार द्वारा बाँकेबाज़ार के कुमार नवीन एवं अन्य के परिजनो से मुलाकात किया गया। अपर समाहर्त्ता, गया श्री मनोज कुमार द्वारा मानपुर प्रखंड के कुंदन कुमार के परिजन से मिलकर जानकारी लिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र रोमानिया के शेल्टर में सुरक्षित हैं। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि अन्य बच्चे यथा वजीरगंज की अनिशा कुमारी, कृषि भारद्वाज, खिजरसराय की स्वाति सिंह एवं अतरी के विक्की कुमार, सभी रोमानिया के शेल्टर में हैं। साथ ही बताया गया कि वजीरगंज की अनिशा कुमारी आज घर के लिए रवाना हो चुकी है। नगर आयुक्त, गया नगर निगम श्री संतोष कुमार द्वारा परैया प्रखंड के नेहा कुमारी के घर गए, जहां उनके परिजन से मिले। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को उनके कॉलेज प्रशासन के द्वारा मास्को देश रवाना किया जा रहा है, जहां से वो घर के लिए रवाना हो सकेंगी।

ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, गया श्री राजीव द्वारा बेलागंज प्रखंड में तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा यूक्रेन में फसे बिहारी छात्रों/नागरिकों के परिजनों से मिलकर उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त किया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि उनके बच्चे एव परिवार के सदस्य सकुशल घर पहुंचाने हेतु सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में भी जाकर परिजनों से मुलाकात कर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम से अवगत कराया गया एवं उनसे भी जानकारी प्राप्त किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!