*हिज होलिनेस भूटान का पर्यटन मंत्री ने किया अभिनंदन*
गया : हिज होलिनेस भूटान के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया आगमन के अवसर पर पर्यटन मंत्री, बिहार प्रमोद कुमार द्वारा हिज होलीनेस, भूटान को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन कियाे। आयुक्त मगध प्रमंडल सुश्री टी एन विंधेश्वरी द्वारा बोधगया पुस्तक एवं जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन किये। इस अवसर हिज होलिनेस ने आयुक्त मगध प्रमंडल को खादा ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र विनय कुमार उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अपने बोधगया एवं राजगीर प्रवास के उपरांत हिज होलीनेस, भूटान आज वापस विमान से भूटान के लिए रवाना हो गए।