
गया, (अंज न्यूज़ मीडिया)
जाहिर हो कांग्रेस सहित 24 विपक्षी दलों की बेंगलुरु में आयोजित होने वाली दूसरी बैठक की तैयारी चरम पर है। बेंगलुरु शहर की प्रमुख सड़कें विपक्षी दलों के नेताओं के होडिंग, बैनर और पोस्टर से पट गया है।
Bihar Politics की इंडिया में हवा चल रही है। यह हवा भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता ने इसकी दावा की है। उसने कहा बैंगलुरू की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के दृढ़ विश्वास एवं संकल्प के साथ सभी तरह की रणनीति पर एकजुट होने वाले सभी दलों के नेता गहन विचार मंथन करेंगे।
विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में यूपीए अध्यक्षा, कांग्रेस पार्टी के प्रेरणा प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी भी शामिल होंगीं। यूपीए के पुराने सहयोगी दलों के साथ-साथ नए सहयोगी दलों की भी जुटान होगी।
नेताओं ने कहा देश की आवाज राहुल गांधी हैं। विगत नौ वर्षो से मोदी सरकार के गलत नीतियों, विफलताओं को संसद से सड़क तक उजागर करने का काम किया है। विपक्षी महा जुटान का शंखनाद पहली बार बिहार की बैठक से हुई। बिहार क्रांतिकारी राजनीति की भूमि है। परिवर्तन की गाथा यहीं से शुरू हुई है। अब दूसरी बैठक की तैयारी बेंगलुरु में चल रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के दिशानिर्देशन में बैठक की तैयारी जारी है। जाहिर हो नेतागण विपक्षी दलों का दूसरा महा जुटान से देश के चुनावी अंक गणित यानि 68 प्रतिशत वोट को हिमालय की तरह एकजुट करेगा।