Bodhgaya CO Hamale Me Ghayal

 अतिक्रमण हटाने गए सीओ पर ग्रामीणों ने किया हमला
Advertisement

गया : बोधगया प्रखंड के अंतर्गत मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजवती मठ के पास सड़क से अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन अंचलाधिकारी कमल नयन कश्यप और अन्य पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने  हमला किया।

इस घटना में अंचलाधिकारी श्री कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस मुहिम में जुटे अन्य सहयोगी अधिकारी भी घायल हो गए।

 घायलों का इलाज बोधगया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  किया जा रहा है।

 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़   सीओ और अन्य पुलिस बल के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को अतिक्रमण नही  हटाने के कारण पिटाई किया।

जिसके कारण ग्रामीण एकजुट होकर प्रशासन पर पथराव कर दिया। इस वारदात में अंचलाधिकारी और अन्य लोग घायल हो गए।

प्रशासन द्वारा खजवती में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। 

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खजवती में सड़क से अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दिया।

डीएम अभिषेक सिंह तथा एसएसपी  आदित्य कुमार ने घटना में जख्मी पुलिसकर्मियों के हाल जानने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गए।

और घायल जवानों से घटना की जानकारी हासिल किया। उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!