Desh Me Corona Vaccine Ka Abhav : Congress

 कोरोना के क़हर में टीका उत्सव नहीं, दुखोत्सव और वैक्सीन दुख की प्रतीक है
Advertisement

गया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवम् राहुल गांधी के आह्वान पर आज सम्पूर्ण भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने कोरोनावायरस महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए सभी को वैक्सीन जरूरी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से केंद्र सरकार को वैक्सीन निर्यात पर रोक लगाने तथा सभी को वैक्सीन जरूरी है की बाते कहते आ रही है।

जाहिर हो मोदी सरकार वाहवाही लूटने के लिए बिना सोचे समझे छह करोड़ वैक्सीन निर्यात कर दिया। जबकि आज भारत में हीं वैक्सीन की घोर अभाव क़िल्लत है।

    प्रो मिठू ने कहा कि देश में 45 वर्ष के लोगो को ही वैक्सीन क्यों। सभी को वैक्सीन जरूरी है, चाहे उसकी उम्र जितनी भी हो। देश के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को वैक्सीन का टीका लगे, ना की केवल 45 वर्ष के उम्र से ज्यादा वाले को हीं।

कोरोना के क़हर में टीका उत्सव नहीं, बल्कि दुखोत्सव है। वैक्सीन दुख की प्रतीक है, उत्सव का नहीं। देश महामारी की चपेट में है। जान खतरे में है। यह दुख की विकराल घड़ी है और जान खतरे में है। 

           ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!