Gaya BJP Manaya Sthapana Divas

 भाजपा के 41वें स्थापना दिवस धूमधाम से मना
Advertisement

गया : भारतीय जनता पार्टी के 41वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता याचिका समिति के सभापति सह गया शहर के विधायक डॉ प्रेम कुमार जी के द्वारा देश के ओजश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के द्वारा 41वे दिवस के अवसर पर पार्टी नेताओं का संबोधन

 डॉ कुमार के द्वारा भाजपा नगर कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। संबोधन के बाद डॉ कुमार के द्वारा पूरे गया विधान सभा मे दर्ज़नो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आवास पर एवं बूथ पर जाकर पार्टी का झंडा फहराया गया।कार्यक्रम के अंत में अपने कार्यकर्ताओं को 41 वर्षो की भाजपा के इतिहास पर विस्तृत रूप से चर्चा की भारतीय जनता पार्टी स्थापना काल से ही भय भ्रष्टाचार से मुक्त नया भारत का निर्माण के साथ साथ पूरे राष्ट्र में एक संविधान एक विधान की रूप रेखा तय करके ही पार्टी का निर्माण किया गया था।इस निर्माण में भारत में कई कार्यकर्ता ने अपने जान की कुर्बानी दी।लेकिन भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से अपनी बात रखने वालों को नही हिला सका।भाजपा कार्यकर्तओं के बल बुते श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार बनी,लेकिन वाजपेयी जी की सरकार गैर कांग्रेसी सरकार की पूरे पाँच वर्ष सरकार चली।सरकार चले जाने के बाद देश मे सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते रहे।2014 में भाजपा कार्यकर्तओं एवं देश की जनता बदलाव के मूड में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया,गठबंधन के साथी रहते हुए भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।पुनः 2019 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने देश के ओजश्वी प्रधानमंत्री जी को पूनः चुनाव में ऐतिहासिक विजयी दिलायी।डॉ कुमार ने भाजपा नेताओं ने अपने दो प्रमुख संस्थापक नेता श्यामा प्रसाद मुखेरजी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी का बलिदान का प्रतिफल श्री नरेंद्र भाई मोदीजी के द्वारा कश्मीर से धारा 370एवं 35A हटाकर दोनों महापुरुष के बलिदान का नमन किया।आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में परचम लहरा रहे हैं, एवं देश देश मे केंद्र सरकार सहित अधिकतर राज्यो में भाजपा की सरकार है,आने वाले बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से जीतेगी ,एवं अन्य राज्यो में भी पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। आज के कार्यक्रम में बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के रचनात्मक प्रकोष्ट के संयोजक प्रेम सागर,ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर,व्यापार प्रकोष्ट के जिला संयोजक दीपक पांडेय,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक प्रसाद भारती, उपाध्यक्ष सरयू रजक,वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी,उत्तरी मंडल अध्यक्ष शम्भू यादव,प्रह्लाद गुप्ता,रामानंद मेहता,कमल बारीक,राजीव कुमार सिन्हा, राजनंदन गाँधी,पम्मी सिंह,किरण पांडेय,अमर चंद्रवंशी, दीनानाथ प्रसाद सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!