Gaya Congress Breaking | Anj News Media

 

Gaya Congress Breaking | Anj News Media

Gaya News : बिहार विभूति डा अनुग्रह नारायण सिंह जी की 136 वीं जयंती मनाई गई 

Advertisement

Breaking News : आज महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार विभूति, राज्य के प्रथम उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री डा अनुग्रह नारायण सिंह की 136 वीं जयंती स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में मनाई गई ।

सर्वप्रथम अनुग्रह नारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की मगध के धरती के लाल, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, तथा सूबे के प्रथम उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री के रूप में बिहार के चौहमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहे। 

आज मगध प्रमंडल मुख्यालय गया में इनके नाम पर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थाएं इनकी ही देन है।

जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह ने कहा की अनुग्रह नारायण सिंह गया के राजेंद्र आश्रम में शुरुआती की दौर में हमेशा राजेंद्र आश्रम में विश्राम करते थे, जहां आज भी अनुग्रह विश्रामालय अवस्थित है।

जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह ने कहा की अनुग्रह बाबू आजीवन बिहार के विकास के लिए संकल्पित रहे।

जयंती कार्यक्रम को जिला महासचिव, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, मो नवाब अली, बबलू राम, राजीव कुमार सिंह उर्फ लाबी सिंह, प्रदीप शर्मा, मो अजहरुद्दीन, संजय महाराज,  नंदू चंद्रवंशी , सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, कमलेश चंद्रवंशी, जगदीश प्रसाद यादव, आदि ने संबोधित करते हुए कहा की श्रीबाबू , अनुग्रह बाबू की जोड़ी यानी बिहार केशरी, बिहार विभूति की चर्चा आज भी जन-जन में सर्वविदित है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!