Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023

गया, 4 नवंबर (अंज न्यूज़ मीडिया) Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद ! @Thiyagarajan Opinion की हुई सराहना। टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम पंचायत टनकुप्पा के मखदुमपुर गाँव एव भटौरा पंचायत के मायापुर गांव में आज जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर के सभी पंचायतों में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 - TopNews Exclusive - AnjNewsMedia
Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 – TopNews Exclusive – AnjNewsMedia

Gaya DM ! टनकुप्पा जनसंवाद- 2023 | डीएम की सराहनीय पहल से गांव होगा विकसित | विकास में लगाएंगे चार-चांद 

Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 - TopNews Exclusive - AnjNewsMedia
Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 – TopNews Exclusive – AnjNewsMedia

जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ प्रखंड समन्वय समिति/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है।

उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

Gaya DM Thiyagarajan ने टनकुप्पा जनसंवाद- 2023 का किया उद्घाटन 

कार्यक्रम का उद्घाटन Gaya DM द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए उप विकास आयुक्त ने विषतार से सभी विभागों के योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत करवाया।

Gaya DM Thiyagarajan ने टनकुप्पा जनसंवाद को किया संबोधित 

Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 - TopNews Exclusive - AnjNewsMedia
Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 – TopNews Exclusive – AnjNewsMedia
  • Gaya DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने यहां आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम सभी जिलों के सभी पंचायतो में आयोजित हो रहा है।
  • म सभी प्रशासन के अधिकारी यहां पर आप सभी के बीच आये हैं। इस क्षेत्र में पंचायत के स्थिति/ योजनाओं की स्थिति के बारे में आप सभी के बीच आकर के समझना चाहिए। लोगों के साथ एक संवाद स्थापित करना चाहिए।
  • इसी सब इन उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज आप लोगों के बीच हम सभी अधिकारी उपस्थित हुए हैं और काफी खुशी है कि काफी बड़ी संख्या में लोग यहां सरकार की योजनाओं को सुनने एवं जानकारी लेने के लिए आए हैं।
  • जिला पदाधिकारी ने कहा कि यहा राज्य सरकार द्वारा रास्ता को और सुगम आवागमन स्थापित करने के लिए टोला संपर्क योजना के तहत एक टोला से दूसरे टोला तक जोड़ने का कार्य किया गया है। इस प्रकार अगर देखा जाए तो 20 साल पहले की तुलना में वर्तमान समय में सड़क के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं।

अब हर छोटी-छोटी गलियां से लेकर एक टोले से दूसरे टोल एक गांव से दूसरे गांव, एक पंचायत से दूसरे पंचायत सड़क के माध्यम से जोड़कर आवागमन को काफी सुचारू बनाया गया है।

हर घर बिजली के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा हर छोटे-छोटे टोल कस्बे में भी बिजली उपलब्ध करवाया है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब 18 से 20 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

वर्तमान समय में वार्ड स्तर पर सोलर से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सोलर लाइट लगने से सभी वार्डों के प्रमुख सड़क/ रास्ता भी अब रात्रि में चकाचक दिखती है। शहरों की तर्ज पर भी गांव में भी सभी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 - TopNews Exclusive - AnjNewsMedia

Gaya DM ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान सरकार की काफी महत्वपूर्ण योजना है। वर्तमान समय में धीरे-धीरे जैसे जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

  • इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण हेतु तालाब, आहार, पोखर के माध्यम से पानी को संरक्षण किया जा रहा है ताकि आपके अगले पीढ़ी सुरक्षित रह सके। बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य भी किया गया है। हर गांव हर तोले में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत योजनाएं काम किया गया है।

    उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए हर समुदाय के लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई सारे योजनाएं संचालित है एवं उन्हें क्रियान्वयन करवाया जा रहा है। आप सभी आमजन उन योजनाओं का भरपूर लाभ ले।

  • Gaya DM ने कहा कि सभी प्रखंडों में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से कंप्यूटर कोर्स एवं संवाद कला की पढ़ाई/ ट्रेनिंग दी जा रही है इसमें सभी युवा वर्ग हर हाल में इसका लाभ उठावे।

वैसे युवा वर्ग जो बाहर पढ़ने की चेष्टा रखते हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है इसका लाभ भी आप जरूर लें।
इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके पश्चात बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई।

जीविका के महिलाओं को आज राज्य सरकार ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया है आज सभी जीविका की महिलाएं आत्मनिर्भर है वह अपनी आजीविका स्वयं चला रहे हैं इसके अलावा अन्य योजनाओं में महिलाओं को विशेष लाभ देने का अधिकार राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

Gaya DM ने सभी जिलेवासियों से अपील किया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। उसे हर हाल में आप सभी देखें एवं समझे।

Gaya DM ने कहा विभिन्न योजनाओं की जिला प्रशासन द्वारा जानकारियां दी जाती है। उसका भी आप लोग भरपूर लाभ लें। आप सभी से अपील है कि आप स्वयं जानकारी एवं जागरूक कर, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जरूर बता दे ताकि उन्हें भी लाभ मिल सके।

Gaya DM ने जीविका दीदियों , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नल जल, एवं आपदा के स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

Gaya DM @टनकुप्पा जनसंवाद | @Thiyagarajan Opinion 2023 - TopNews Exclusive - AnjNewsMedia

Gaya DM ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि एवं आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार, आयुष्मान कार्ड हेतु Online आवेदन कैसे करें के संबंध मे एवं लाभ लेने के लिए पात्रता , मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, रेफरल सुविधा,सिटी स्कैन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।

  • शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा/ वर्ग पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हॉस्टलों में निःशुल्क समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है।
  • जनसंवाद कार्यक्रम में नारायणपुर बांध का जीर्णोद्धार करवाने की मांग स्थानीय लोगों ने किया। यह बांध पेमार नदी से निकलता है इस बांध से निकलने वाले पाइन जो लगभग 2 से 3 किलोमीटर में फैला है।
  • लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता ने बताया कि बांध की खुदाई एवं बांध का निर्माण के लिए विभाग को प्रतिवेदन भेजी गई है। जल्द ही खुदाई प्रारंभ की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि बांध के समीप जितने भी अतिक्रमण है उसे अगले एक महीना के अंदर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करेंगे।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामीणों ने छोटी-छोटी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रखंड समन्वयं समिति की बैठक नियमित तौर पर साप्ताहिक रूप से करें।

भटौरा पंचायत के मायापुर गांव में आयोजत जन संवाद कार्यक्रम में आपके गांव में मिलट्स की खेती प्रारंभ की जा रही है, जो एक वरदान का रूप है। उन्होंने बताया कि यह पंचायत जल समस्या से लगातार झुझता है।

Gaya DM ने कहा यहां के लोग धान की खेती पर आश्रित है, परंतु धान की सिचाई में अत्यंत काफी ज्यादा पानी का प्रयोग होता है। फसल विधि कारण के रूप में धान की निर्भरता को छोड़कर दूसरे प्रकार के खेती जो पर्यावरण के अनुरूप में खेती हो, उसे पर जोर दें।

आगे Gaya DM ने कहा जैसे दक्षिण क्षेत्र के गया में विशेष कर बाराचट्टी, बाकेबजार, डुमरिया जैसे क्षेत्र में लेमनग्रास की खेती लोग बढ़ चढ़कर कर रहे हैं और सरकार भी उन्हें काफी सहयोग एवं अनुदान दे रही है। आज के समय में धान एवं गेहूं से अधिक मुनाफा उन्हें लेमनग्रास की खेती से मिल रहा है।

Gaya DM ने आगे कहा मिलट्स एक प्रकार का फसल है। यहां आठ प्रकार के मिलट्स की खेती की जा रही है। मिलट्स की खेती को देश विदेश में काफी नाम है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल लेवल का मिलेट्स का अवार्ड दिया गया है। धान गेहूं से ज्यादा मुनाफा इस खेती में है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित भी कराया जाएगा। मार्केटिंग के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

जनसंवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एव प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!