Gaya DM Ne Ki Nirikshan

 गेंहू की फसल कटनी के प्रयोग का डीएम ने किया निरीक्षण

गया : जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा नगर प्रखंड के नैली पंचायत के दुबहल राजस्व ग्राम थाना संख्या 328, खेसरा संख्या 1368 में किसान श्री संतोष कुमार सिंह के खेत में रबी गेंहू के फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। ज़िला पदाधिकारी द्वारा स्वयं गेहूं के फसल को काटते हुए फसल कटनी प्रयोग का शुभारंभ किया।

Advertisement

                इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग किसानों के लिए एवं सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार फसल कटनी प्रयोग के आधार पर आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए किसानों के लिए/कृषि विभागों के लिए योजना तैयार करती है। सहकारिता विभाग द्वारा उपज दर के आंकड़ों के आधार पर *बिहार राज्य फसल सहायता योजना* अंतर्गत किसानों को सहायता/अनुदान निर्धारित किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग सरकार की नीतियों एवं अन्य कार्य हेतु भी किया जाता है। 

                 ज़िला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत रब्बी गेहूं अधिसूचित फसल है। इस योजना अंतर्गत औसत उपज दर आकलन हेतु जिला के प्रत्येक पंचायत में 5-5 प्रयोग संपादित किया जाता है। प्रयोग हेतु खेसरा का चयन पूर्णत: वैज्ञानिक ढंग से निरपेक्ष रूप से यादृच्छिक प्रणाली (रैंडम सिस्टम) द्वारा किया जाता है। फसल कटनी प्रयोग पूर्ण होने के उपरांत आकड़ों का प्रेषण जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना (योजना एवं विकास विभाग) को किया जाता है। निदेशालय द्वारा इन्हीं आंकड़ों का विश्लेषण कर जिला/पंचायत का औसत उपज दर निकाला जाता है। 

                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा फसल कटनी प्रयोग के उपरांत 10×5 वर्ग मीटर में 14 किलो 800 ग्राम उपज हुआ, जो औसतन 29.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

                 ज़िला पदाधिकारी द्वारा फसल कटनी प्रयोग के अवसर पर नैली पंचायत की मुखिया श्रीमती स्वेता कुमारी, ज़िला कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित किसान उपस्थित थे। 

                 फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण ज़िला पदाधिकारी सहित उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार द्वारा मानपुर प्रखण्ड के बारागंधार पंचायत के कमालपुर गांव में, अपर समाहर्त्ता श्री मनोज कुमार द्वारा बोधगया प्रखंड के धनावा पंचायत के खरांटी गांव में किया गया तथा निदेशक, डीआरडीए श्री संतोष कुमार द्वारा आमस प्रखंड के बुधौल पंचायत में किया गया।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!