गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) Gaya SSP की कठोर कार्रवाई से गया ज़िले के माफियाओं में हड़कंप मची हुई है। पुलिस की कार्रवाई तेज गति से चल रही है।
Advertisement

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
इस कड़ी में 30.07.2023 को:
- 01. खिजरसराय, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु खिजरसराय, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा 02 ट्रैक्टर बरामद किया गया। इस संबंध में खिजरसराय, थाना कांड सं0 293/23 दिनांक 30.07.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
- 02. बेलागंज, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालू ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु बेलागंज, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालू लदा 02 ट्रैक्टर बरामद किया गया। इस संबंध में बेलागंज, थाना कांड सं0 499/23 दिनांक 30.07.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।