News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media

News  Heatwave – आज से अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीटवेब का पूर्वानुमान

Contents hide

गया जिलेवासियों से अपील है आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन अवश्य करें : DM 

आमजन त्रस्त – यथासंभव कम से कम घर से बाहर निकालें :

News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
DM Gaya ने जारी किया
Heatwave एडवाइजरी 
 

News Heatwave : गया जिले में आसमानी प्रचंड गर्म हवाएं एवं लू चल रही है। आमजन त्रस्त हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जो यदाकदा जानलेवा भी साबित होता है। 

Advertisement

DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिलेवासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अवश्य पालन करें। 

उनके बताए गए उपायों का पालन कर गर्म हवाओं/लू के बुरे प्रभाव से बचें। 

बिना जरूरी कार्यों के घर से बाहर ना निकालें। धूप में निकलने के दौरान अपने माथे पर तौलिया या टोपी अनिवार्य रूप से रखें।

गर्म हवाएं एवं लू से सुरक्षा के उपाय-

क्या करें:

  •    ● जितनी बार हो सके पानी पियें, बार-बार पानी पियें।
  •    ● सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। 
  •    ● जब भी बाहर धूप में जायें यथा संभव हल्के रंग के ढीले ढाले एवं सूती कपड़े पहने।धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। गमछे या टोपी से अपने सिर को ढक के रखें व हमेशा जूता या चप्पल पहने।
  •    ● हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल जैसे- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरा आदि का अधिक से अधिक सेवन करें।
  •    ● घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें।
  •    ● अपने दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौंफ तथा खस को भी शामिल करें।
  •    ● स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान के परिवर्तन के बारे में विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से लगातार जानकारियां लेते रहें।
  •    ● अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media

क्या न करें :

  •    ● जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें।
  •    ● अधिक तापमान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें।
  •    ● चाय, कॉफी जैसे गर्म पेय तथा जर्दा तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन कम से कम अथवा न करें।
  •    ● ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे- मांस, अंडा व सूखे मेवे, जो शारीरिक ताप को बढ़ाते है, का सेवन कम करें अथवा न करें।
  •    ● यदि व्यक्ति गर्मी यां लू के कारण उल्टियां करें या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें।
  •    ● बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें।
News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
आसमानी प्रचंड
गर्म हवा से बचें

लू लगने पर क्या करें :

  •    ● लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर उसके शरीर पर तंग कपड़े हो तो उन्हें ढीला कर दें अथवा हटा दें।
  •    ● लू लगे व्यक्ति का शरीर ठंडे गीले कपड़े से पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं।
  •    ● उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें।
  •    ● उसके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें।
  •    ● उस व्यक्ति को ओ.आर. एस./नींबू-पानी, नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें, जो शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके। 
  •   ● लू लगे व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

BREAKING NEWS : 

News Heat Wab : गया- प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार, कल 02 जून 2023 (शुक्रवार) को अपरिहार्य कारणों से  DM का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है।

अतः सूचित किया जाता है कि कल शुक्रवार अर्थात 02 जून 2023 को जनता दरबार में न आएं।

POLICE NEWS :  

News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
दुर्घटना की जाँच में जुटी पुलिस 

Breaking News : Guruya- बीती रात्रि में ग्राम लकड़ाही के निवासी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा फोन कर थानाध्यक्ष, गुरूआ थाना को सूचना दिया गया कि इनके भाई अशोक कुमार, पे0 सुखदेव यादव, सा0 लकड़ाही, थाना गुरूआ, जिला गया, जो दिनांक 31.05.2023 को रात्रि में 07.30 बजे घर से यह कह कर निकले थे कि दोस्त से मिलकर आ रहे है। 

परन्तु अभी तक घर वापस नहीं आये। उक्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात थानाध्यक्ष, गुरूआ थाना के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया तथा उनके निर्देशानुसार तकनिकी शाखा, गया से सहयोग लेकर अशोक कुमार की बरामदगी हेतु खोज-बीन प्रारम्भ की गयी। 

खोज-बीन के क्रम में आज दिनांक 01.06.2023 को सुबह में बेलगामा गॉव के समीप बैजुआ कोना आहरा के पास कोईल नहर के उत्तर अशोक कुमार का शव बरामद हुआ तथा घटना स्थल से मृतक का मोबाईल एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में हिरो स्प्लेडर कम्पनी का मोटरसाईकिल बरामद हुआ। 

News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
अनवरत प्रस्तुति

इस घटना की सूचना प्राप्त होने के पश्चात तत्क्षण नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा घटना स्थल पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी, गया एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, शेरघाटी अंचल को घटना स्थल पर पहुॅचकर त्वरित कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। 

तथा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा स्वयं घटना स्थल पहुॅचकर, घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। 

इस घटना के संबंध में गुरूआ थाना कांड संख्या-270/23, दिनांक-01.06.2023, धारा-302/201 भा0द0वि0 कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

कांड के अनुसंधान एवं घटना के उद्भेदन तथा कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी एक विशेष टीम का गठन सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी, गया के नेतृत्व में किया गया है। 

इस टीम में अचंल पुलिस निरीक्षक, शेरघाटी, थानाध्यक्ष, गुरूआ थाना एवं तकनिकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को शामिल किया गया है। 

गठित टीम के द्वारा लगातार कांड का अनुसंधान एवं तकनिकी सहयोग से कांड का उद्भेदन करने हेतु कार्य कर रही है। जल्द ही इस घटना का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 

घटना स्थल पर तकनिकी सहयोग से स्वान दस्ता एवं एफ0एस0एल0 की टीम को भेजा गया है, जिनके द्वारा भी जाँच किया जा रहा है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 31.5.2023 कोः.

01. बेलागंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  दिलीप चौेघरी, पे0 राज कुमार चौधरी, सा0 रौना  बजार, थाना बेलागंज,  जिला  गया को  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बेलागंज, थाना काण्ड संख्या 32/23 दिनांक14.01.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज काण्ड में फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02. चेरकी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में कैल चौधरी, पे0 झपसी चौधरी, सा0 परसीया, थाना म0वि0वि0,  जिला  गया को 80 ली0 महुआ शराब एवं दो मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चेरकी थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 01.06.2023.धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। 

03.आमस थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में राजु भुईया, पे0 टेनु भुईया, सा0 लालडीह, थाना आमस,  जिला  गया को गिरफ्तार किया गया  । इस संबंध मे आमस थाना काण्ड संख्या 77/23 दिनांक 04.06.2023.धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  काण्ड में फरार चल रहा है जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

जिला अंतर्गत तीन थानों द्वारा अलग अलग कांडों में अभियुक्तों के विरूद्ध तामिला किया गया ईश्तेहारए हाजिर नहीं होने पर चल संपत्ति की जाएगी कुर्कः-

01. रामपुर थाना, कांड सं0- 589/22, दिनांक 26.10.2022, धारा-341/323/379/504/506 भा0द0वि0 एवं 3(i)(r)(s)/ 3(2)(v-a)/ SC/ ST. में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त प्रिस सिंह, पिता-मनोज कुमार सिंह, सा0-मिडिल स्कूल पुलिस लाईन रोड, थाना रामपुर, जिला गया।

02. न्यालय जे0एम0 प्रथम श्रेणी गया के जी0आर0-597/13, टी0आर0 नं0 241/22 में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 01. राजीव कुमार, 02. किशोर कुमार मिश्रा दोनों सा0- मऊ, थाना टिकारी, जिला गया। 

03. टिकारी थाना, कांड सं0- 188/13, टी0आर0 नं0 767/22, धारा-341/447/363/354 भा0द0वि0 में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रमेश मांझी उर्फ कोकल, पिता-जोगेन्द्र मांझी, सा0-तेहला भुईया टोली, थाना टिकाी, जिला गया।

04. न्यालय ए0सी0जे0एम0 चतुर्थ श्रेणी गया के जी0आर0-51/18 खिजरसराय (सरवहदा ओ0पी) थाना कांड सं0-381/17,  के कांड में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 01. पप्पु यादव, पे0 अबीका यादव, 02. रितु यादव, राजा यादव, दोनों सा0-सैदपुर, थाना खिजरसराय, जिला गया। के विरूद्ध  संबंधित थाना द्वारा ईश्तेहार तामिला कराया गया। इश्तेहार इन अभियुक्तों के घर के दीवार पर चिपकाया गया एवं ढोल बजाकर ग्राम में आमजनों को इसकी जानकारी दी गई। अगर ये अभियुक्त एक माह के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनकी चल संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा।

फैक्टरी गेट के समक्ष श्रमिकों का प्रदर्शन-

प्रबंधन के खिलाफ है गया जिला इंजीनियरिंग श्रमिक संघ :

News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
अपनी मांगों के समर्थन में
की नारेबाजी 

गया : दया इंजीनियरिंग वर्क्स (स्लीपर) लिमिटेड, मानपुर के प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध गया जिला इंजीनियरिंग श्रमिक संघ के श्रमिकों ने “काम बंद आंदोलन” के प्रथम दिन फैक्टरी गेट के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा है कि प्रबंधन को संघ द्वारा कई बार अनुरोध पत्र भेजा गया है, किंतु प्रबंधन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है। नतीजतन, आज से संघ आंदोलन करने को बाध्य हुआ है।

वहीं, संघ के महामंत्री बिनेशर पंडित ने कहा है कि प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और श्रमिकों की आवाज़ को अनसुनी कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रबंधन की उदासीनता की वजह से कई श्रमिकों को सेवानिवृति के उपरांत आर्थिक लाभ नहीं मिल पाया है। कई कर्मी की मौत के बाद उनके आश्रित लाभ पाने को लालायित हैं और दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

इस अवसर पर रामध्यान सिंह, पप्पू सिंह, अर्जुन यादव, देवकी यादव, कृष्णा साव, राजेश पासवान, राजेन्द्र प्रसाद, हरदीप पासवान, जगदीश प्रसाद आदि श्रमिक उपस्थित थे।

कांग्रेस की सात गारंटी योजना तथा राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार : 

News Heatwave | [Gaya में आसमानी Heatwave] | {अगले 4 दिनों तक गर्म हवा/ हीट वेब}- Anj News Media
कांग्रेस की लोकप्रियता

देश के प्रधानमंत्री सहित कई मंत्रीगण, भाजपा, आर एस एस के नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के जनउपयोगी सात गारंटी योजना तथा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर अनर्गल बयानबाजी कर आमजन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युमन दुबे, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, राहुल चंद्रवंशी धरनाई, रूपेश चौधरी, अशोक राम, विनोद उपाध्याय, मो समद, असरफ इमाम, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो मुजम्मिल, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, सकलदेव यादव, आदि ने कहा की कल राजाथान में प्रधानमंत्री जी द्वारा कांग्रेस पार्टी के सात गारंटी योजना को जनता के साथ विश्वासघात बताने, कांग्रेस के 40 वर्ष पुरानी गरीबी हटाओ योजना को गलत बताने आदि बाते उनकी बौखलाहट एवम् घबराहट की निशानी है।

नेताओ ने कहा की देश के साहसी, सजग, संघर्षशील, जनप्रिय, ईमानदार, लोकप्रिय विपक्ष की आवाज तथा सम्पूर्ण देश में मोदी सरकार की विफलताओं एवम् गलत नीतियों का विरोध करने वाले कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा में जुट रहे भारी भीड़ से मोदी सरकार, भाजपा, आर एस एस के लोग, उनके द्वारा विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दिए जा रहे भाषणों को तोड़, मरोड़ कर पेश कर तरह, तरह की भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी की सात गारंटी योजना जिसमे 200 यूनिट बिजली फ्री, प्रत्येक घर के महिला प्रमुख को 2000 ₹ महीना, बी पी एल परिवार के सदस्य को 10 किलो चावल, बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को 3000₹प्रति महीना, बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500₹ प्रति महीना, माताओं, बहनों को बस में सफर फ्री, तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करना समय की मांग है, जिसे कर्नाटक के बाद कांग्रेस पार्टी संपूर्ण भारत में इस सात गारंटी को हर हाल में लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व एवम् दिशानिर्देशन में देश का सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है।

– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!