{News Update}- News Anj News Media (Minister News)

गंगा नदी पारिस्थितिकी तंत्र का कायाकल्प

अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

नवनिर्मित एम. एल. रूनवाल बहुध्येशीय सभागार का उद्घाटन  राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, अश्विनी कुमार चौबे ने किया

सिर्फ एक पहल ! केवल कहने भर का

{News Update}- News Anj News Media (Minister News)
 उद्घाटन : नदी पारिस्थितिकी तंत्र का कायाकल्प
शामिल हैं केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

पटना : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत संस्थान भारतीय प्राणि-सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, बहादुरपुर हाउसिंग कोलोनी में गंगा नदी पारिस्थितिकी तंत्र का कायाकल्प : अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वैज्ञानिकी संगोष्ठी का अयोजान किया गया, जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मंत्री पर्यावरण, वन एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उदघाटनकर्ता के रूप में उपस्थित हुए। 

Advertisement
{News Update}- News Anj News Media (Minister News)
अवसर और चुनौतियाँ साथ- साथ

इस अवसर पर विभाग की पहली महिला निदेशक डॉ. (श्रीमती) धृति बनर्जी पटना के गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना की वैज्ञानिकी उपब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। 

{News Update}- News Anj News Media (Minister News)
गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने की पहल
सिर्फ एक पहल ! केवल कहने भर का 

वैज्ञानिकी स्तर में पदमश्री डॉलफिनमैन डॉ आर के. सिन्हा ने अपने उदगार में गंगा के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं उनसे निपटने की चुनौतियों की और  ईशारा करते हुए कहा कि अगर आज कुछ चीजों पर ध्यान नहीं देंगे तब हम गंगा को अविरल एवं निर्मल कैसे बना पायेंगे। 

इस अवसर पर वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के चीफ एकोलोजिस्ट डॉ. समीर सिन्हा ने अपने प्रेजेंटेशन में कहा कि गंगा की तकलीफ हम नहीं समझेंगे तो कौन समझेंगे।  

दूसरे सत्र में कार्यालय भवन में नवनिर्मित एम. एल. रूनवाल बहुध्येशीय सभागार का उद्घाटन  राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, श्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया और  गंगा स्तुति से अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि  गंगा गौ एवं गायत्री का स्मरण करने से सभी पापों का नाश होता है, उन्होंने पहाड़ों पर हो रहे त्रासदी की और ध्यान  दिलाया तथा कहा कि हर तरह से गंगा को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। 

पदमश्री प्रो. डॉ. आर.के.सिन्हा ने कहा कि इस संस्थान को मैंने शैशवास्था से देखा है और आज इस मुकाम पर  पहुंचा है। जिसमें डॉ. पाल शर्मा का महत्वपूर्ण भूमिका है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धृति बनर्जी निदेशक, भारतीय प्राणि-सर्वेक्षण, भारत सरकार ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवांशु गुप्ता, वैज्ञानिक  एवं डॉ. सौविक सेन वैज्ञानिक एवं डॉ. देवाश्री डैम विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। 

संस्थान के प्रभारी अधिकारी एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ. गोपाल शर्मा ने  राज्य मंत्री को कार्यालय में उपलब्ध वर्षा जल संचयन के तकनीक के वारे में विस्तार से बताया तथा ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट की भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कार्यालय भवन में उपलब्ध संग्रहालय को  वर्ल्ड क्लास संग्रहालय बनाने के लिए आश्वासन दिया। 

इस कार्यक्रम में कई राज्यों एवं बिहार के विभिन जगहों से पधारे  छात्र- छात्राएं, शोधकर्ता, शिक्षक, प्रोफ़ेसर एवं अन्य संस्थानों के विषय विशेषज्ञ ने भाग लिया।

Police News :- 

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 15.04.2023 कोः-

01. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. सरस्वती देवी, पति-अमरेश चौधरी, सा0 मेहुनी, थाना अतरी जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे अतरी थाना काण्ड संख्या 166/23 दिनांक 31.03.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02. गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. वैस्वी कुमार, पे0-विकेश्वर प्रसाद, सा0 आतोपुर, थाना गुरूआ, जिला गया को 25 ली0 देशी महुआ शराब एवं 01 वाईक के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे गुरूआ थाना काण्ड संख्या 198/23, दिनांक 15.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। 

03. मगध विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  मिथलेश कुमार, पिता-स्व0 ब्रिजनन्दन प्रसाद सिंहा, सा0 वास्तु बिहार, थाना मुफस्सिल जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध विश्सविद्यालय थाना काण्ड संख्या 201/21, दिनांक 20.12.21, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  संजय चौधरी,  पिता-शिवदयाल, सा0 नराबट, थाना अतरी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे अतरी थाना काण्ड संख्या 182/23 दिनांक 13.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. खिजरसराय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  गुड्डू कुमार, पिता-स्व0 बृजु चौधरी, सा0 पखाड़़ा, थाना टनकुप्पा, जिला गया को 40ली0 देशी शराब एवं एक बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे खिजरसराय  थाना काण्ड संख्या 160/23 दिनांक 15.04.23, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. निमचक बथानी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  पिन्टु चौधरी, पिता-मिथलेश चौधरी, सा0 सिंधा, थाना निमचक बथानी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे निमचक बथानी  थाना काण्ड संख्या 240/22 दिनांक 21.011.2022, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07. चेरकी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  मुन्दर देवी, पे0 निलेश चौधरी, सा0 कुरमावॉ, थाना चेरकी, जिला गया को 07 ली0 महुआ शराबं  के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चेरकी थाना काण्ड संख्या 342/23 दिनांक 15.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

08. चेरकी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  दिलीप चौधरी, पे0 झपसी चौधरी, सा0 बेलाडिह, थाना चेरकी, जिला गया को 04 ली0 महुआ शराबं के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चेरकी थाना काण्ड संख्या 343/23 दिनांक 15.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

09. मुफस्सिल थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  चिन्ता देवी, पे0-कृष्णा मांझी, सा0 कईया, थाना मुफस्सिल, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मुफस्सिल  थाना काण्ड संख्या 372/23 दिनांक 23.03.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

10. वजीरगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. गोपाल मांझी, पे0-मिठु मांझी, 2. सुमन मांझी, पे0 बच्चु मांझी, 3 बटोहि मांझी, पे0 वागेश्वर मांझी, 04. विशाल मांझी, बब्लु मांझी, 05. केदार मांझी, पे0 विदेशी मांझी, सभी सा0 बचनडिह, थाना वजीरगंज, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे वजीरगंज  थाना काण्ड संख्या 225/19 दिनांक 05.07.19 धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

11. डेल्हा थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में  महेन्द्र पसाद, 02. रोहित कुमार, दोनों पे0 महेश प्रसाद रजक, सा0 बैरागी, थाना डेल्हा, जिला गया को 07 ली0 विदेशी शराबं के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डेल्हा थाना काण्ड संख्या 126/23 दिनांक 16.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

12. चन्दौती थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सुहगिया देवी, पे0 मुखु चौधरी,  सा0 बहादुरबिगहा, थाना चन्दौती, जिला गया को 14 ली0 महुआ शराबं के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चन्दौती थाना काण्ड संख्या 240/23 दिनांक 15.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

13. मगध विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर   को 05 ली0 महुआ शराबं बरामद किया गया। इस संबंध मे मगध विश्वविद्यालय थाना काण्ड संख्या 129/23 दिनांक 15.04.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज अग्रतर कारवाई की जा रही है।

     धोखधड़ी कर राशि  गवन करने का आरोपी गिरफ्तारः-

दिनांक 01.01.2021 को वादी रामाशीष प्रसाद, पिता- रामधनी प्रसाद, सा0 रौना, थाना कोंच के द्वारा एक लिखित आवेदन रामपुर थाना में दिया गया कि जमीन खरीदने के लिए अभियुक्तगण को इनके द्वारा 56 लाख रूपया चेक के माध्यम से दिया गया। जब जमीन की रजिस्ट्री करने की बात आई तो अभियुक्तगण जमीन देने से मुकर गए तथा रूपया वापस ना देकर चेक के माध्यम से रूपया वापस करने की बात कही। इनके द्वारा उक्त राशि के बराबर का चेक दिया गया, लेकिन यह सभी चेक बाउंस कर गया। वादी के आवेदन पर इस संबंध में रामपुर थाना कांड संख्या-196/23, दिनांक 11.03.2023, धारा- 406/420/504/506/34 भा0द0वि0 एवं 138 एन0आई0 एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के मुख्य आरोपी  01. मुरारी प्रसाद एवं 02. अनिता देवी को गिरफ्तार किया गया तथा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

01. मुरारी प्रसाद, पें0 स्व0 विलाश सिंह, 

02. अनिता देवी, पे0 मुरारी प्रसाद, दोनों सा0 गेवाल बिगहा, थाना रामपुर जिला गया।

गया पुलिस की कार्रवाई, में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम में एक अभियुक्त गिरफ्तार:- 

दिनांक 06.03.2023 को वादी राम प्रसाद राजवंशी, पिता-स्व0 बालेश्वर राजवंशी, सा0-सबलपुर, थाना-फतेहपुर, जिला-गया के जमीन पर होलिका दहन किया जा रहा था जिसे मना करने पर अभियुक्तगण द्वारा जाति सुचक शब्दों का प्रयोग करते हुए इनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया। इनके द्वारा इस आशय का एक लिखित आवेदन फतेहपुर थाना में दिया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-175/23, दिनांक-07.03.2023, धारा-147/427/435/504 भा0द0वि0 एवं 3(i)(r)(s) sc/st दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।  अनुसंधान के क्रम में कांड के अभियुक्त सोमर साव, पे0-स्व0 लालकेश्वर साव, सा-बरूआ, थाना-फतेहपुर, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छपामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता:- 

01. सोमर साव, पे0-स्व0 लालकेश्वर साव, सा-बरूआ, थाना-फतेहपुर, जिला-गया।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 15.04.2023 कोः-

01. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु मुफस्सिल थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी 

 को अवैध गिट्टी लदा हुआ 01 ट्रैक्टर  को बरामद किया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड सं0-434/23 दिनांक 15.04.2023, धारा-.379/411/413/34 भा0द0वि एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

स0अ0नि0 रामरूप यादव, तत्का0 बेलागंज थाना के विरूद्ध अवैध बालू माफियाओं से साठ-गाठ होने के आरोप में पुलिस केन्द्र, गया क्लोज करते हुए लगाये गये आरोपों की जॉच करने हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, गया को निर्देशित किया गया था। सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, गया के द्वारा जॉच कर लगाये गये आरोप के लिए सही पाते हुए, स0अ0नि0 रामरूप यादव, तत्का0 बेलागंज थाना वर्तमान पुलिस केन्द्र, गया के विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई हेतु अनुंशसा की गयी है। उक्त अनुशंसा के आलोक में स0अ0नि0 रामरूप यादव, तत्का0 बेलागंज थाना वर्तमान पुलिस केन्द्र, गया को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है तथा अनुशासनिक कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

BREAKING NEWS :- 

GAYA: जिले के भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने गया शहर के नूतन नगर में स्थित हरानचंद्र स्कूल के जमीन पर कब्जा करने के संबंध में कहा है कि भू-माफिया और सत्ताधारी दल के नेता द्वारा सरकारी राशि से  निर्मित चाहरदिवारी को अवैध ढंग से ध्वस्त कर दिया गया है। 

सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। राज्य सरकार एक ओर गरीबों की हितैषी बताती है और दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के नेता भू-माफिया से मिलकर जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग करने का अधिकार सता रहे नेता को नहीं हो सकता है।

इसी प्रकार से गया अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय में भी सालों से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों और शिक्षा माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। 

प्रशासन को अवैध कब्जा से शैक्षणिक संस्थानों को मुक्त कराना चाहिए। अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय और अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय में सालों से एक कालेज के द्वारा अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए है।

प्राइवेट कालेज के खिलाफ अनेकों बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा के बारे में अवगत कराया जा चुकी है लेकिन अभी तक शिक्षा पदाधिकारी और प्राइवेट कालेज प्रबंधन के सांठगांठ के कारण अवैध कब्जा से मुक्ति नहीं मिल सकी है।

 उसने कहा यही सुशासन की सरकार है। जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला कहावत यहां चरितार्थ हो रही है।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!