Panchayat Chunav Me Juti Congress

 गया जिला में कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी

गया : बिहार की राजधानी पटना के बाद सूबे के सबसे बड़ा, महत्वपूर्ण जिला गया में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस, युवा कांग्रेस,

Advertisement

 एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, तकनीकी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, पंचायती राज प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता पंचायत, गांव, बूथ स्तर तक काम करते हुए गया जिला के सभी 46 जिला परिषद सदस्य, 332 ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पदों के लिए जमीनी, कर्मठ, इमानदार, सर्वधर्म समभाव विचार रखने वाला, गांधी के ग्राम स्वराज्य पूरी तरह स्थापित करने वाले उम्मीदवारों को समर्थन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, तथा इसी दिशा में विगत कई महीनों से काम कर रहे हैं।

       अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि इसके लिए जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव एवम् बूथ स्तर तक 25 सदस्यीय कमिटी काम भी कर रही है।

      प्रो मिठू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज के जनक कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के नाम पर भी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तहत शुरू से काम कर रही है।

     प्रो मिठू ने कहा कि जिला स्तरीय कमिटी में गया जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार, एन एस यू आई अध्यक्ष रचित कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ला छो देवी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष टिंकू गिरी, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगदीश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबलू कुमार, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष मो कमर खान, इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हामिद हुसैन, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार,के अलावा बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह,दामोदर गोस्वामी, गजोलाल पाठक, मनोरंजन पाठक, राम प्रवेश सिंह, श्रीकांत शर्मा, राजेश्वर पासवान, राजेंद्र सिंह, राम विनय शर्मा, बालमुकुंद पांडेय, विजय सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, श्रवण पासवान, अरुण कुमार पासवान, ओंकार नाथ सिंह, ओम प्रकाश यादव, संतोष कुशवाहा, मो सरवर खान, मो अजहरुद्दीन, विनोद बनारसी, जमीर शहीदी, शशि किशोर शिशु, संजीत बकथारिया, संजीव कुमार उर्फ मदन सिंह , अमरजीत कुमार, सुजीत गुप्ता, विनय कुमार सिन्हा शामिल है।

                 प्रो मिठू ने कहा कि * ग्राम स्वराज्य को जन, जन में पहुंचना है, पंचायती राज को शसक्त बनाना है * के नारो को बुलंद करते हुए दिनांक 14 अप्रैल 2021 को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल के प्रांगण में बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी ।

               ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!