Gaya LJP Ke Navniyukt Jiladhakshy

 गया लोजपा के ज़िलाध्यक्ष बने दिलीप कुमार सिंह
Advertisement

गया : जिला लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को नियुक्त किए जाने से गया जिला लोजपा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढ़ गया है।

उनके अध्यक्ष बनने का समाचार जैसे ही राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनता तक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लग गया। नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी तथा सरआखों पर बिठाया। भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने श्री दिलीप कुमार सिंह को अध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा लोक जनशक्ति पार्टी बिहार श्री अरविंद कुमार सिंह ने अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि लोजपा पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है। श्री अरविंद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार श्री दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से और मजबूत होगा तथा इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है व बढ़ेगा। बधाई देने वालो में पूर्व प्रत्याशी ,शोभा देवी रेणुका देवी,पुनदेव शर्मा सहित सहाबुद्दीन जी पंकज सिंह चीटू शर्मा, पुकार सिंह अजय कुमार रामसिष पासवान, मुकेश चन्द्रवंशी,राजीव कुमार,मोहित सिंह,अमरेश सिंह,पवन सिंह,बेचन चन्द्रवंशी जी धनंजय पासवान,नरेश पासवान इत्यादि शामिल है सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदणीय श्री चिराग पासवान जी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रिंस राज की के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दिलीप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी को एक नई मजबूती प्रदान किया गया है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!