Patna : MP Arun’s political meeting

*हाथ नहीं फैलाऊँगा, अपने दम पर लड़ूँगा : सांसद अरूण*
Advertisement

पटना : राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अलमस्त की  अध्यक्षता में राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं ज़िलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक जहानाबाद के सांसद अरूण के आवास पर आयोजित हुई बैठक। सर्वप्रथम बैठक में महारैली की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद ने पार्टी के पदाधिकारियों को बधाई व धन्यवाद दिये। फिर वर्तमान राजनैतिक परिवेश पर समीक्षा की गई। पार्टी के सभी प्रकोष्ट के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित। ज्ञात हो इस पार्टी का संयोजक हैं सांसद डा. अरूण कुमार। राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर के राष्ट्रीय समता युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार, उपाध्यक्ष चितरंजन कुमार चिंटूभईया सहित पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारी इत्यादि ने शिरकत की। पार्टी का संयोजक सह सांसद डा. अरूण कुमार ने कहा कि न्याय के लिए लड़ूँगा। राजनैतिक हक़ की माँग परंतु किसी के पास हाथ नहीं फैलाऊँगा, अपने दम पर लड़ूँगा। उन्होंने कहा कि मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा से व्यक्तिगत कोई शिकायत नहीं। आगे कहा कि पार्टी और संगठन को मज़बूत करना प्राथमिकता है। अब तक के राजनैतिक सफर में कितने साथियों के सम- विषम परिस्थितियों को देखा हूँ। मैं अपने आत्मबल के साथ आगे बढ़ा हूँ, और बढ़ूँगा।- AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!