{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगारी} | (Top News)- News Anj News Media | [Gaya Special News]

 

Contents hide
4 अनवरत प्रस्तुति Anj Media Group के CEO तथा World Records Journalist अशोक कुमार अंज ने दिवंगत पत्रकार सुनील सौरभ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुआ कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके आसामयिक निधन से पत्रकारिता की दुनिया में अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं, DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक निष्पक्ष और कुशल लेखनी से पत्रकारिता जगत में अपना परचम लहराने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के अकास्मिक निधन से गया जिला के पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। गया पटना सहित बिहार के अन्य जगहों पर अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज व लोगों की सेवा कर चुके वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का पिछले शनिवार को पटना के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उनके अकास्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर ज़िला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन गया ने शोक व्यक्त किया है। ज़िलाधिकारी ने उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

जन की बात नहीं सुनते PM MODI : कांग्रेस

{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगरी} | (Top News)- News Anj News Media
PM MODI इंडिया 

गया : PM MODI के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की जगह यदि, जन की बाते विगत नौ वर्षो से सुनते रहते तो देश में कमरतोड़ मंहगाई, चरम सीमा पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का आलम, घोटाले की बाढ़ से देशवासी त्रस्त नहीं रहते।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, मौलाना आफताब खान, श्रवण पासवान, दामोदर गोस्वामी, अभिषेक श्रीवास्तव,शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, उदय शंकर पालित, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो समद, खालिद अमीन, मो अहमद रजा खान, आदि ने कहा की सन 2014 से सत्तासीन मोदी सरकार अपने नौ वर्षो के कार्यकाल में कभी भी ना तो जन की बाते सुनी, ना ही एक भी संवाददाता सम्मेलन किए बल्कि उल्टे अपनी “मन की बातें” करते रहे। 

Advertisement

जिसका 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को आयोजित होगा। उस दिन 100₹ का सिक्का भी जारी होगा। जिस पर “मन की बात 100” लिखा होगा।

नेताओं ने कहा इतिहास गवाह है देश में ऐसे भी राजा हुए। जो अपने वर्चस्व, ताकत को दिखाने हेतु चमड़े का सिक्का तक चलाया था, आज देश में वही बातें आमजन में चर्चा का विषय है। 

उसी तर्ज पर शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चार धातु रजत, तांबा, निकिल, जस्ता , का 100₹ का सिक्का 30 अप्रैल को भारतीय टकसाल द्वारा जारी किया जाएगा।

नेताओ ने कहा भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं। जो केवल अपने मन की बात ही करते हैं, कभी भी जन की बातें नहीं सुनते, ना ही कभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से रू-ब-रू होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते।

नेताओं ने कहा की प्रसार भारती ने मन की बात @100 कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें प्रधानमंत्री के पसंदीदा 100 सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। जिनसे प्रधानमंत्री पहले बातें कर चुके हैं।

नेताओं ने कहा कार्यक्रम के समापन पर गृहमंत्री अमित शाह का  संबोधन होगा। जिससे यह भी प्रमाणित होता है देश में हम दो, हमारे दो यानी मोदी_शाह, अडानी_अंबानी की सरकार चल रही है।

गया नगर निगम में गुटबाजी जारी

{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगरी} | (Top News)- News Anj News Media
गया नगर निगम में गुटबाजी ! विकास कार्य चौपट

गया : बिहार में पहली बार मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा होने के उपरांत आमजन को विश्वाश  हुआ था की अब पार्षदों का खरीद, फरोख्त, गुटबाजी, राजनीति का खेल खत्म होकर विकास की गति पहले से तीव्र होगी, परंतु गया नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर एवम् नगर आयुक्त के बीच आरोप, प्रत्यारोप के बीच गया शहर के सभी 53 वार्डो के नियमित कार्य एवम् विकास कार्य बाधित होने से आमजन में यह चर्चा का विषय है की हम गयावासी तार से गिर खजूर पर लटकने वाली कहावत के तहत पहले से भी खराब स्थिति में आ गए है।

लोगों ने कहा की विगत कई दिनों से मेयर द्वारा बिना नगर आयुक्त के कॉन्सेंट के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने, नगर आयुक्त के कार्यकाल में किए गए कार्यों में अनियमितता एवम् घोटाले का आरोप लगा कर जांच करने, तो दूसरी ओर नगर आयुक्त द्वारा मेयर के निर्णय को गलत बताते हुए विगत कई वर्षों के कार्य का ऑडिट कराने सहित पूर्व में किए गए विकास कार्यों की जांच के पत्र निर्गत किया गया, जिसकी सूचना राज्य सरकार, मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद गण, जिलाधिकारी, आयुक्त मगध प्रमंडल, वरीय आरक्षी अधीक्षक, को प्रतिलिपि भेजी गई। बाद में नगर विकास विभाग द्वारा मेयर द्वारा बुलाई गई बैठक को अनुचित ठहराते हुए, नगर आयुक्त द्वारा निर्गत पत्र को सही ठहराया गया।

नेताओ ने कहा अब स्थिति तो यहां तक पहुंच गई की मेयर, डिप्टी मेयर द्वारा पार्षदों का गुट बना कर बैठक आयोजित कर नगर आयुक्त को हटाने तक की मांग की गई है।

आगे नेताओ ने कहा की पूर्व में भी कई बार गया नगर निगम में ऐसा हुआ है की नगर आयुक्त एवम् मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षदों की आपसी खींचतान में नगर का विकास अवरूद्ध हुआ है।

नेताओ ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री से अविलंब गया नगर निगम के कार्य को सुचारू रूप से चलने, साफ, सफाई सहित सभी नियमित कार्य निरंतर ठीक ढंग से होने, विकास कार्य तीव्र गति से होने, तथा मेयर, डिप्टी मेयर एवम् नगर आयुक्त द्वारा परस्पर एक दूसरे द्वारा किए गए विकास कार्यों में अनियमितता, लूट- खसोट, घोटाले की जांच, वर्षो से लंबित ऑडिट आदि की अविलंब निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गांधी का सपना, नेहरू की नींव

राष्ट्रीय पंचायती राज पर कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में गांधी का सपना, नेहरू का नींव है- पंचायती राज। 

वक्ताओं ने कहा कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। जिसकी परिकल्पना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की थी। इसकी नींव पंडित जवाहरलाल नेहरु ने रखी थी तथा राजीव गांधी द्वारा प्रस्तावना तैयार किया गया था।

नेताओ ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है, भारत का दिल गांवों में बसता है तथा देश की पहचान उसके गांवों से होती है। 

भारत में तकरीबन छह लाख से अधिक गांव है, जो छह हजार से अधिक ब्लॉक और 750 से अधिक जिलों में बंटे हुए है। 

भारत एक लोकतांत्रिक देश है, इस देश को सिर्फ केंद्र सरकार या राज्य सरकार ही पूरी तरह चलाने में सक्षम नहीं है क्योंकि देश को हर स्तर पर चलाने की जरूरत होती है। 

इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन की व्यवस्था की गई है, इसी व्यवस्था का पंचायती राज का नाम दिया गया है।

पंचायती राज में गांवो के स्तर पर ग्रामसभा, ब्लॉक स्तर पर मंडल परिषद और जिला स्तर पर जिला परिषद होता है। इन सभी संस्थानों के लिए सदस्यों का चुनाव होता है। जो जमीनी स्तर पर शासन का बागडोर संभालता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- 

गया : प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरवार, कल अर्थात 28 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) को अपरिहार्य कारणों से DM का जनता दरबार को स्थगित रखा गया है।

अतः आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल शुक्रवार अर्थात 28 अप्रैल 2023 को जनता दरबार में न आवें।

दिवंगत पत्रकार सौरभ को श्रद्धांजलि

{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगरी} | (Top News)- News Anj News Media
अनवरत प्रस्तुति

Anj Media Group के CEO तथा World Records Journalist अशोक कुमार अंज ने दिवंगत पत्रकार सुनील सौरभ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुआ कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके आसामयिक निधन से पत्रकारिता की दुनिया में अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। 

वहीं, DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक निष्पक्ष और कुशल लेखनी से पत्रकारिता जगत में अपना परचम लहराने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के अकास्मिक निधन से गया जिला  के पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। गया पटना सहित बिहार के अन्य जगहों पर अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज व लोगों की सेवा कर चुके वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का पिछले शनिवार को पटना के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। 

उनके अकास्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर ज़िला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन गया ने शोक व्यक्त किया है। 

ज़िलाधिकारी ने उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

POLICE BREAKING :-

गया पुलिस की लागातार कार्रवाई के भय के कारण सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

घटना की विवरणः- दिनांक 31.03.2023 को वादिनी के द्वारा बेलागंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि मेरे ही गांव के रवि कुमार एवं दिपु कुमार के द्वारा मुह बंद कर घसीटते हुए गांव के सुनसान जगह पर लेजाकर उक्त दोनों मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड सं0 203/23, दिनांक 31.03.2023, धारा- 376(जी0) भा0द0वि एवं 4/6 पोस्को एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

गया पुलिस की कार्रवाईः- वरीय पुलिस अधिक्षक गया के द्वारा इस मामले को संवेदनशील कोटी को मानते हुए इस कांड का फरार अभियुक्त को गिरफतारी हेतु थानाध्यक्षय बेलागंज को निर्देशित किया गया। बेलागंज थाना द्वारा इस कांड के अभियुक्त को गिरफतारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। पुलिस की लागातार कार्रवाई के भय से अभियुक्त 01. रवि कुमार उर्फ कारू, पे0 पवन कुमार, 02.दिपु कुमार उर्फ बिट्टु, पे0 सतीश कुमार, दोनों सा0 सिमरा, थाना बेलागंज, जिला गया दिनांक 24.04.2023 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किये है जिसे न्यायालय द्वारा मंडल कारा गया में भेजा गया है। थाना स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 25.04.2023 कोः.

01.बॉकेबजार,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में लक्ष्मण कुमार,  पे0 अम्बिका साव,  सा0 टंडवा, थाना प्रतापपुर,  जिला चतरा, (झारखण्ड) को 50 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बॉकेबजार, थाना काण्ड संख्या 115/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02.डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में चनारी मंडल, पे0 ब्रहमदेव मंडल,  सा0 उखडोहर,  थाना डोभाी, जिला गया को 20 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या 411/23 दिनांक 25.04. 2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मुकेश मॉझी, पे0 महुब मॉझी,  सा0 जेतिया, थाना चेरकी, जिला गया को 10 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04.डोभी,  थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में विनय मॉझी,  पे0 श्री लखन मॉझी,  सा0 स्टालिन,  थाना डोभी,  जिला गया को 04 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, थाना काण्ड संख्या /23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. वजीरगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अजित कुमार, पे0 कैल मॉझी, थाना पटेर,  जिला नवादा 2. देवगन राजवंशी, पे0  विष्णुदेव राजवंशी, सा0 देवतर, थाना अतरी, जिला गया को 14 ली0 महुआ, शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे वजीरगंज, थाना काण्ड संख्या 229/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

06. बोधगया, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 5.625 ली0 विदेशी शराब, एवं  01-मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संबंध मे बोधगया, थाना काण्ड संख्या 366/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

07.बुनियादगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर 09 ली0 महुआ शराब,  बरामद किया गया। इस संबंध मे बुनियादगंज,  थाना काण्ड संख्या143/23 दिनांक 25.04.2023 धारा30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  अग्रतर कारवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक- 26.04.2023 कोः

01.बाराचट्टी थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से  कोयला ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु बाराचट्टी, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त 01 आलोक कुमार सुमन, पे0 स्व0 गलाव देव मेहता,  सा0 लिंपुग जिला हजारीबाग, झारखण्ड, 02 चंदन कुमार, पे0 सुरज प्रसाद,  सा0 भलवाचटृटी, थाना बाराचटृटी, जिला गया, 03. अभिमन्यु कुमार,  पे0 कमलेश यादव सेनारी, थाना गंुरूआ, जिला गया, 04. देवधारी यादव पे0 केदारनाथ यादव  सा0 घाटो, थाना मांगांे जिला रामगढ़ झारखण्ड ,05. राजेश कुमार पे0 क्रिष्णा यादव सा0 बैजनाथ पुर थाना-मोहनपुर जिला गया ,06.  विशाल कुमार पे0 विजय साव  सा0 भवलाचट्टी जिला हजारीबाग झारखण्ड  ,07. तिलक महतो पे0 प्रयाग  महतो सा0 भसकोडीह दोनो थाना बाराचट््टी जिला गया ,08.राजेश मांझी पे0 प्रसाद मांझी सा0 भगवानपुर थाना मोहनपुर जिला गया  को अवैध कोयला लदा एक  टाटा-407-03, टाटा-409-01, कार -01. जे0सी0बी0-03, ट्रक-02, कोयला-1300 टन, एवं नकद-509500/-  के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड सं 402/23 दिनांक 26.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02..डोभी, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग गिट्टी का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु डोभी, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर जिला गया को अवैध गिट्टी लदा हुआ एक हाइवा को बरामद किया गया है। इस संबंध में डोभी थाना कांड सं 421/23 दिनांक 26.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

03.अतरी थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर ओवरलोडिंग बालू का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अतरी थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में  अतरी थाना द्वारा छापामारी कर जिला गया को अवैध बालू लदा हुआ एक ट्रैक्टर को बरामद किया गया है। इस संबंध में अतरी, थाना कांड सं 197/23 दिनांक 26.04.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2)बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

आगामी 30 अप्रैल को गया जिला क्रिकेट लीग का होगा शुभारंभ 

{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगरी} | (Top News)- News Anj News Media
गया जिला क्रिकेट संघ के
अध्यक्ष
पुलष्कर सिंह

गया जिला क्रिकेट संघ द्वारा लेट विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ 30 अप्रैल 2023 को होने जा रहा है जिस का फाइनल मुकाबला 24 मई 2023 को खेला जाएगा। 

संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपस्थित गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलष्कर सिंह, उपाध्यक्ष देवेश आनंद, उपसचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी उपस्थित थे। 

जाहिर हो यह अंडर सिक्सटीन के लिए निर्णय लिया गया है। गया जिला के DM को भी इस लिस्ट को भेजा गया है।

{PM Modi ! बहुत हुई मन की बात ! वही महंगाई ! वही बेरोजगरी} | (Top News)- News Anj News Media
अंडर सिक्सटीन के लिए
जारी किया गया लिस्ट

उक्त जानकारी गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पुलष्कर सिंह ने दिया। उन्होंने कहा खलाड़ियों का भविष्य होगा उज्ज्वल। जो खेलेगा आगे बढ़ेगा। नाम रौशन करेगा। खेल को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। जिससे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई होता है। 

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!