RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023

लखीसराय/पटना, 18 अगस्त, 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) RK Singh केन्द्रीय मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा पावरग्रिड लखीसराय उप-केंद्र के विस्तार की रखी आधारशिला।

RK Singh | RK Singh Power Minister की सराहनीय पहल 

RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 - Anj News Media
RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 – Anj News Media

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न उद्यम पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड(पावरग्रिड) के 400/132 केवी लखीसराय उप-केंद्र के विस्तार की आधारशिला आज रखी गई। श्री सिंह की पहल बेहद सराहनीय है।

Advertisement

Power Minister की देन ! लोगों की उम्मीद पर उतरा खरे 

RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 - Anj News Media
RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 – Anj News Media

इस परियोजना के तहत पावरग्रिड के वर्तमान उप-केंद्र परिसर में 220 केवी वोल्टेज स्तर पर उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित जीआईएस विस्तार के साथ-साथ 400 /220 केवी, 500 एमवीए क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर की स्थापना भी की जाएगी।

इस कार्यक्रम में विजय कुमार सिन्हा, विधायक लखीसराय अजय कुमार सिंह एमएलसी उपस्थित थे। मिनिस्टर Singh की भूमिका की लोगों ने प्रशंसा किया।

इस अवसर पर पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. श्रीकांत, निदेशक परियोजना, अभय चौधरी तथा पावरग्रिड एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

ताजातरीन लखीसराय खबर 2023 

RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 - Anj News Media
RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 – Anj News Media

यह परियोजना लखीसराय के आस-पास के क्षेत्रों में ऊर्जा की विश्वसनीयता और उपलब्धता को सुगम बनाएगी। इससे न सिर्फ लखीसराय बल्कि शेखपुरा, मुंगेर एवं जमुई ज़िलों में बिजली की उपलब्धता में सुधार होगा एवं इससे लखीसराय का राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।

इस पहल से लखीसराय में हो रहे विकास की रफ्तार और भी तेज होगी एवं सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था से पूरे क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा।

RK Singh | RK Singh Power Minister | लखीसराय खबर 2023 - Anj News Media

विदित हो कि विद्युत पारेषण के मुख्य व्यवसाय के अतिरिक्त सामाजिक कार्यो में भी भारत सरकार की महारत्न कंपनी पावरग्रिड अग्रणी भूमिका निभा रही है।

पावरग्रिड द्वारा बिहार में नियमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य जैसे डीएमसीएच, दरभंगा एवं आईजीआईएमएस, पटना में विश्राम सदनों का निर्माण, विद्यालय भवनों का निर्माण एवं बेंच-डेस्क इत्यादि की व्यवस्था, शौचालयों, ग्रामीण सड़कों, छठ घाटों इत्यादि का निर्माण, सोलर लाइट व हाई मास्ट लाइटों की स्थापना जैसे विभिन्न कार्य करवाए गए हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!