{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA

रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति 

निधन से बिहारवासियों में शोक की लहर

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू का निधन

गया : पूर्व सांसद, बिहार सरकार में मंत्री रहे रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू के निधन से संपूर्ण कांग्रेस परिवार सहित बिहारवासी मर्माहत एवं शोकाकुल कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, गया नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू के निधन से संपूर्ण कांग्रेस परिवार सहित बिहारवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। बीमारी की चपेट में आने से हुई उनकी मौत। 

Advertisement

आज उनके निधन पर गया के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में शोक सभा का आयोजन किया गया। 

सबसे पहले उपस्थित नेता, कार्यकर्ता, तथा उनके चाहने वाले लोग एक मिनट का मौन रखकर, ईश्वर से प्रार्थना किया की इस महामानव जनप्रिय नेता को अपने चरणों में स्थान दे, तथा इस दुख की घड़ी में इनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
शोक सभा

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की शोक सभा में गया जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह विधायक विजय शंकर दुबे, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रवक्ता विजय कुमार मिठू, बाबू लाल प्रसाद सिंह, बैजू प्रसाद, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, दामोदर गोस्वामी, मो खैरुद्दीन, शशि किशोर शिशु, विनोद उपाध्याय, रंजीत कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, बालमुकुंद पांडेय, रेवती रमण, मो उमैर खान , मौलाना आफताब खान, मो सरवर खान, बीरेंद्र सिंह बीरू, उमेश सिंह, कुंदन कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, श्रवण पासवान, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, सतेंद्र नारायण सिंह,  आदि ने कहा की हर दिल अजीज, जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे मृदुभाषी तथा वार्ड काउंसलर, विधायक, मंत्री, सांसद यानी नगर सरकार, बिहार सरकार, विधानसभा, लोकसभा के सदस्य रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू के अब हमलोग के बीच नहीं रहे से काफी दुख है, इनकी भरपाई भी मुश्किल है।

रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू का देहांत गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से आज रात्रि में गया पहुंचेगा। तथा कल यानी 26 मार्च को 11:00 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके गया स्थित पिपरपांती मोहल्ला स्थित आवास से निकल कर गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने, पार्टी झंडा ओढ़ाने हेतु आधाघंटा रखा जाएगा उसके बाद वहां से विष्णुपद शमशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। 

अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने हेतु बिहार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू का भरा पूरा परिवार में उनकी पत्नी सूर्यपरी देवी, दो पुत्र इंजीनियर अमित कुमार, जो गुड़गांव में पोस्टेड हैं, दूसरा आनंद कुमार, जो गया व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता तथा कांग्रेस पार्टी के नेता हैं तथा दो पुत्रियां जिनकी शादी विवाह हो चुकी है।

गया नगर पालिका में वार्ड काउंसलर तथा चेयरमैन के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

बिहार, झारखंड एक रहने के समय 1980 में कांग्रेस पार्टी के चतरा से सांसद रहे। सन 1985, 1990 में दो- दो बार अतरी विधानसभा से विधायक एवं बिहार सरकार में नगर विकास मंत्री भी रहे थे।

वे मृदुभाषी, सरल स्वभाव, बेहद साधारण वेश- भूषा,पहनावा, सभी को सम्मान देना, किसी के काम के लिए पैदल, रिक्सा से जाकर करना, कभी कोई अंगरक्षक नहीं रखना, उनकी खासियत थी।

BREAKING NEWS :- 

 200 ग्राम गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

GAYA : आमस थाना को सूचना मिला की ग्राम-चंडीस्थान स्थित जी0टी0 रोड के पास दो व्यक्ति अपने-अपने गुमटी में गॉजा की विक्री कर रहे है। 

इस सूचना पर आमस थाना द्वारा अंचलाधिकारी, आमस के साथ उक्त स्थान पर विधिवत् छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान दो दुकानों से क्रमषः 100-100 ग्राम (कुल 200 ग्राम) बरामद किया गया है। 

  • इस आरोप में  दोनो दुकानदारो 
  • 1. राहुल कुमार एवं 
  • 2. आयुष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

इन दोनो पकड़ाये आरोपियों द्वारा इस कांड में और अन्य लोगों के संलिप्त होने की बात बताई गई है, जिस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 

पकड़ाये अभियुक्तों के विरूद्ध आमस थाना कांड संख्या- 108/23, 24.03.2023, धारा- 8(सी)/20/29/35 एन0डी0पी0एस0 एक्ट दर्ज कर इन्हे न्यायिक  हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी :-

  • 1. आयुष कुमार उम्र- 25 वर्ष, पिता- वर्णवाल एवं 
  • 2. राहुल कुमार उम्र- 19 वर्ष, पिता- लल्लू प्रसाद, दोनो सा0-चंडीस्थान, थाना- आमस, जिला- गया। 
गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

इस क्रम में दिनांक- 23.03.2023 कोः-

01.कोंच, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में किरण देवी, ,  पति साधु चौधरी, सा0 धरहरा, थाना कोंच, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोच, काण्ड संख्या 97/23 दिनांक 02.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज काण्ड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
02.म0वि0वि0 थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. रामवरत यादव,पे0 सुखदेव यादव, सा0 टाली, 2 धुरी यादव पे0 रघु यादव, सा0 रामविगाह, 3. संजय कुमार, पे0 सिन्देश्वर यादव, सा0 टाली, तीनों  थाना बेलागंज, 4. अविनाश कुमार, पे0 दिलीप चौधरी, सा0 चुडीवर, 5. मनीष कुमार, पे0 उमेश यादव, सा0 भेलवाडीह, दोनों थाना सदर, जिला चतरा (झारखण्ड) को विदेशी शराब 38.26 ली0 केे साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे म0वि0वि0 काण्ड संख्या 107/23 दिनांक 23.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
03.मगध मेडिकल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. मनोज मॉझी,पे0 त्रिभुवन, मॉझी, 2 रामजनम मॉझी, पे0 जुगन मॉझी, 3. चौथी मॉझी, पे0 तुलसी मॉझी, 4. महादेव मॉझी, पे0 ज्ञानी मॉझी, चारो सा0 घर्मपुर 5. टेनी मॉझी, पे0 नागेश्वर मॉझी, सा0 ओरमा, सभी थाना मगध मेडिकल, जिला गया को महुआ शराब 04 ली0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध मेडिकल, काण्ड संख्या 143/23 दिनांक 23.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
 गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारीयों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम मेंः
01. दिनांक 23.03.2023 को खिजरसराय, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, कर ओवरलोडिंग बालु का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु खिजरसराय, थाना को निर्देशित किया गया। इस सूचना पर अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध बालु लदा हुआ 01 ट्रैक्टर को बरामद किया। इस संबंध में खिजरसराय, थाना कांड सं0 127/23 दिनांक 23.03.2023 धारा, 379/411 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02.दिनांक 23.03.2023 को मुफसिल, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, कर ओवरलोडिंग बालु का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु  मुफसिल, थाना को निर्देशित किया गया। इस सूचना पर अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध गिट्टी लदा हुआ 01 ट्रैक्टर को बरामद किया। इस संबंध में मुफसिल, थाना कांड सं0 353/23 दिनांक 23.03.2023 धारा, 379/411 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03.दिनांक 23.03.2023 को आमस, थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन, कर ओवरलोडिंग बालु का अवैध रूप से ढुलाई किया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु आमस, थाना को निर्देशित किया गया। इस सूचना पर अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदा हुआ 01 ट्रैक्टर को बरामद किया। इस संबंध में आमस, थाना कांड सं0 106/23 दिनांक 23.03.2023 धारा, 379/411 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खानन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक  23.03.2023 कोः-
01.कोंच, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में किरण देवी, ,  पति साधु चौधरी, सा0 धरहरा, थाना कोंच, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे कोच, काण्ड संख्या 97/23 दिनांक 02.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज काण्ड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
02.म0वि0वि0 थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. रामवरत यादव,पे0 सुखदेव यादव, सा0 टाली, 2 धुरी यादव पे0 रघु यादव, सा0 रामविगाह, 3. संजय कुमार, पे0 सिन्देश्वर यादव, सा0 टाली, तीनों  थाना बेलागंज, 4. अविनाश कुमार, पे0 दिलीप चौधरी, सा0 चुडीवर, 5. मनीष कुमार, पे0 उमेश यादव, सा0 भेलवाडीह, दोनों थाना सदर, जिला चतरा (झारखण्ड) को विदेशी शराब 38.26 ली0 केे साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे म0वि0वि0 काण्ड संख्या 107/23 दिनांक 23.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
03.मगध मेडिकल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 1. मनोज मॉझी,पे0 त्रिभुवन, मॉझी, 2 रामजनम मॉझी, पे0 जुगन मॉझी, 3. चौथी मॉझी, पे0 तुलसी मॉझी, 4. महादेव मॉझी, पे0 ज्ञानी मॉझी, चारो सा0 घर्मपुर 5. टेनी मॉझी, पे0 नागेश्वर मॉझी, सा0 ओरमा, सभी थाना मगध मेडिकल, जिला गया को महुआ शराब 04 ली0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध मेडिकल, काण्ड संख्या 143/23 दिनांक 23.03.2023 धारा. 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

SC/ST थाना कांड संख्या 14/22 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त के चल संम्पत्ति की, की गई कुर्की।


आज दिनांक 25.03.2023 को अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति थाना कांड संख्या 14/22, दिनांक 15.06.2022, धारा-341/323/324/379/504/506/34 भा0द0वि0 एवं 3(1) (r)(s)/3(2) (va) SC/ST एक्ट के गिरफ्तारी हेतु शेष बचे एकमात्र फरार प्राथमिकी नाजद अभियुक्त गौतम कुमार, पिता-मिथलेश प्रसाद, सा0-कपेया, थाना अलीपुर, जिला गया के चल संम्पत्ति का अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति थाना, गया  द्वारा कुर्की किया गया।
इस दौरान अभियुक्त के घर के सभी चल संम्पति को  कुर्क कर अलीपुर थाना मालखाना में सुरक्षार्थ रखा गया।
आज दिनांक 25.03.2023 को जिला अंतर्गत तीन थानों द्वारा अलग अलग कांडों में अभियुक्तों के विरूद्ध तामिला किया गया ईश्तेहार, हाजिर नहीं होने पर चल संपत्ति की जाएगी कुर्क-
(01.) महिला थाना, कांड सं0- 125/22, दिनांक 27.12.2022, धारा-376/376(3)506 भा0द0वि0 एवं 4/6 पोस्को एक्ट में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मो0 शाहिद, पिता-मो0 सिकन्द्र, सा0-नवीनगर, थाना चाकन्द, जिला गया; (02.) बाँकेबाजार थाना कांड सख्या-319/22, दिनांक 03.12.2022, धारा- 341/323/ 504/506 भा0द0वि0 एवं 3(1) (r)(s)/SC/ST में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त अंकित कुमार, पे0 श्रवण यादव, सा0-सहेता, थाना-बॉकेबाजार, जिला गया एवं (03.) बोधगया थाना कांड संख्या- 923/19, दिनांक 18.08.2022, धारा-498A भा0द0वि0  में फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त कारू यादव, पे0 रामलखन यादव, सा0- बैजू बिगहा, थाना बोधगया, जिला गया के विरूद्ध  संबंधित थाना द्वारा ईश्तेहार तामिला कराया गया। 
इश्तेहार इन अभियुक्तों के घर के दीवार पर चिपकाया गया एवं ढोल बजाकर ग्राम में आमजनों को इसकी जानकारी दी गई। अगर ये अभियुक्त एक माह के अंदर माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनकी चल संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा।
  गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री,भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 24.03.2023 कोः.
01.चेरकी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में संजय चौधरी,  प्रदीप चौधरी, सा0 बेलाड़ी, थाना चेरकी, जिला गया को महुआ शराब 20 ली0 के  साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चेरकी, काण्ड संख्या 286/23, दिनांक 24.03.2023, धारा, 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
02.डोभी, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में आतिश कुमार,  पे0 नागेन्द्र प्रसाद, 2. रवि कुमार, पे0 अरूण साव, दोनों  सा0 दीपनगर, थाना दीपानगर,  जिला नालंदा, को विदेशी शराब 39.120 ली0  एवं  एक- कार  साथ  के गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी, काण्ड संख्या /23, दिनांक 24.03.2023, धारा, 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
03. बुनियादगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मीना देवी, पति स्व0 छोटे नारायण प्रसाद, सा0 मानपुर बैजनाथ सहाय लेन, थाना, बुनियादगंज, जिला गया को विदेशी शराब 112.75 ली0 साथ के गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बुनियादगंज, काण्ड संख्या,104/23, दिनांक 24.03.2023, धारा, 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
04. मुफसिल, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर  विदेशी शराब, 34 ली0 बरामद किया गया। इस संबंध मे मुफसिल, काण्ड संख्या,358/23, दिनांक 24.03.2023, धारा, 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
05. वजीरगंज, थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसुचना पर  विदेशी शराब 0.75 ली0 बरामद किया गया। इस संबंध मे वजीरगंज, काण्ड संख्या 166/23, दिनांक 24.03.2023, धारा, 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज  कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

ग्रामीण युवाओं का सर्वांगीण विकास उद्देश्य

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
कार्यक्रम का आयोजन

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र गया के द्वारा जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के अध्यक्षता में गया संग्रहालय गया में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गया जिला के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, गंगा समग्र के राष्ट्रीय सचिव 
रामा शंकर सिन्हा, ज्ञान प्रकाश सर, डॉ बी डी शर्मा, सेवा भारती जिला अध्यक्ष राहुल दत्ता, समाजसेवी संजू साव, हरिशंकर, संतोष, पशुपतिनाथ उपमन्यु जितेंद्र कुमार रूपेश वर्मा, सुरेंद्र कुमार तिवारी, अभाविप के विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
सराहनीय कार्य
मुख्य अतिथि गणेश पासवान ने कहा कि आज इस युग में युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नेहरू युवा केंद्र युवाओं के लिए प्लेटफार्म तैयार करती है जो कि सराहनीय कार्य है 
वही ज्ञान सर ने कहा कि जी-20 के अध्यक्षता हमारे देश के लिए गौरव की बात है और उन्होंने युवाओं से अपील की आप नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर कार्य संस्कृति कार्य में खेलकूद के माध्यम से ऐसे ही देश की सेवा करते रहें। 
रमाशंकर सिन्हा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जिस प्रकार हमारे देश को आगे बढ़ाने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं जो देश के लिए सराहनीय है कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गणेश बन्ना से शुरुआत होने के उपरांत छठ माता के गीत की प्रस्तुति की गई कृष्ण सुदामा की मित्रता की प्रस्तुति की गई एवं g20 मिशन लाइव एवं मोटा अनाज पर बच्चों के द्वारा भाषण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को एवं प्रतिभागियों को मैं मिंटू प्रशस्ति पत्र एवं मेडल एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन शिवेन्द्र कुमार माली एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन मिश्रा के द्वारा किया गया।  

भूटानी के लिए बोधगया मक्का की तरह

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
धार्मिक महता पर विमर्श

पूजनीय मे0 जनरल वेट सॉपनाग्यमलभारत में भूटान के राजदूत बोधगया डायलॉग का आज दूसरा दिन संपन्न हुआ।

विभिन्न सत्रों में बोधगया की संस्कृति,
धार्मिक महता पर विमर्श संचालित रहा।

सत्र के प्रमुख वक्ता रॉयल भूटान के भारत में राजदूत महामहिम मेजर जनरल वेट सॉपना गम्याल थे। उन्होंने भूटान की दृष्टिकोण से बोधगया की महत्ता पर प्रकाश डाला।

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
बोधगया से बेपनाह प्यार

बौद्धधर्म भूटान के समाज की मान्यताओं एवं सामाजिक तंत्र का मूल आधार बन चुका है।

भूटान के हर घर की सुबह की शुरुआत बुद्ध को ब्यादकर उनके मंत्रों के चेंटिंग से प्रारंभ होती है।

वर्षों से संचालित मोनास्ट्री धर्म के साथ पर्यटन के मुख्य डेस्टिनेशन है।

भूटानी जनता को भारत और खासकर बिहार के बोधगया से बेपनाह प्यार है और अपने जीवन काल में काम से काम एक बार यहां आना चाहता है।

यही कारण है कि हमारी हवाई सेवा भी बोधगया के लिए प्रारंभ की गई है।धर्म एक विवेचना है कि हमारा अस्तित्व कैसे आया।

सांस्कृतिक रूप से एक धर्म का अनुसरण करना बहुत लाभकारी है।भारत दुनिया के प्राचीनतम धर्मो के उद्भव का स्थल रहा है।

हमारा आपके देश के साथ स्वाभाविक लगाव और मैत्री है जो हमेशा कायम रहेगी।

उन्होंने देश काल सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बौद्धधर्म के सिद्धांतो के प्रचार प्रसार के लिए भूटान हमेशा हर स्तर पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय कला केंद्र और भारत सरकार के साथ सहयोगी की भूमिका में रहेगा।

पंच बुद्ध का प्रतीक है महाबोधी मंदिर : नीरज

बोधगया डायलॉग के दूसरे दिन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तिब्बतन और बौद्ध मामले के निदेशक एवं बुद्धिस्ट विद्वान नीरज कुनार ने अपनी किताब कालचक्र के सिद्धांत पर चर्चा करते हुए इन बातों को रखा उन्होंने कहा कि दुनिया भर में विश्वशांति हेतु कालचक्र अनुष्ठान आयोजित होते रहते है। 

स्वयम्दलाईलामा 34 कालचक्र दीक्षा दे चुके हैं। इन अनुष्ठानों से करुणा, दया, सत्य, शांति और अहिंसा का सन्देश प्रचारित किया जाता रहा है।

कालचक्र पूजा मूलतः एक बौद्ध तांत्रिक अनुष्ठान है। चर्चा में केंद्रीय तिब्बतन संस्थान, सारनाथ के डीनगेशेता शीशेरिंग ने हिस्सा लिया।

कालचक्र के सिद्धांत और दर्शन के हिसाब से वर्तमान महाबोधी मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया और दुनिया में 7 स्थानों पर इसकी रेप्लिका का निर्माण किया गया।

उन्होंने कहा कि कालचक्र को पूरी दुनिया ने अंगीकार किया है जिसके तंत्र में आर्युवेदरसशास्त्र, गंधविज्ञान, युद्धशास्त्र की विवेचना है।

बोधगया के बहु सांस्कृतिक आयामों पर आधारित सेशन भी बहुत सारगर्भित रहा जिसमे मुख्य रूप से न्यूजर्सी विश्वविद्यालय की प्रीताचटर्जी एवं शशांकशेखर सिन्हा ने प्रति भाग किया।

सेशन में पटना के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सूरज सिंह ने बोधगया के संदर्भ में बोधगया मठ की परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत पर प्रकाश डाला ताकि बोधगया की होलिस्टिक व्याख्या हो सके।

आज के सत्र में गया कॉलेज के डाधनंजय धीरज, रांची विवि के ब्रजेश झा, गया के आकाश कुमार, संजीव कुमार ने तैयारी को मूर्त रूप दिया।

अन्य परिचर्चा में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शोवनानारायण ने बुद्धकाल में स्त्रियों की स्थिति और असमानता के विभिन्न पहलू पर चर्चा की जिसका संचालन रिटायर्ड आईपीएस उदय सहाय के द्वारा किया गया। 

अन्य सत्र में हिंदुस्तान दैनिक के पूर्व संपादक अरविंद मोहनसुधिरेंद्र शर्मा ने गौतम से गांधी और चंपारण के मुद्दों पर विमर्श संपन्न हुआ।

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
कार्यक्रम सफल

कार्यक्रम को सफल बनाने में  जितेंद्र देव गुप्ता, अभाविप के प्रदेश सह-मंत्री सूरज सिंह, प्रफुल्ल चन्द्र, अमित यादव, मानवेंद्र कुमार, ऋषभ राज, कौशलेंद्र कुमार, शशांक मिश्रा, रवि राज शुभम राज, गुड्डू कुमार, विशाल कुमार, भानु कुमार ,शिवनंदन दास, रविशंकर सिन्हा, अशोक कुमार, रजनीकांत, पिंटू, सौरव कुमार, रोहन कुमार, मुकेश कुमार, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, तारा चक्रवर्ती, स्वाति कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, नीतू कुमारी, अर्चना देवी का अहम योगदान रहा साथ ही साथ चौबीसों प्रखंड के हजारों हजार की संख्या में युवा- युवती युवा मंडल के सदस्य सम्मिलित हुए।

तीन दिवसीय महोत्सव प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

बाढ़ विधायक ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
कार्यक्रम का शुभारंभ

पटना/बाढ़ : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव तथा 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ‘ज्ञानू’ ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर बाढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता, उपाध्यक्ष लीला देवी, डीएसएलआर अनिल कुमार आर्य, अतिरिक्त एसडीएम राजेश कुमार, सीबीसी, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा, सीबीसी, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार, सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन, अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज, बाढ़ के प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक मोहम्मद इलियास तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह राजू भी उपस्थित थे।

{TOP NEWS TODAY}- NEWS ANJ NEWS MEDIA {पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंगबाबू नहीं रहे}
बिहार में विकास

बाढ़ के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह(आईपीएस) प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा की तथा स्थानीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ‘ज्ञानू’ ने फोटो प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बाढ़ में हर वर्ष होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के फोटो प्रदर्शनी के आयोजन से युवाओं में आजादी के दीवानों के प्रति एवं उनके योगदान के बारे में न केवल जानकारी मिलेगी बल्कि उन्हें उनसे प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में तेजी से विकास हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बाढ़ में इस प्रकार का आयोजन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी काफी सूचनाप्रद है।

कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश संबोधन के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस प्रर्दशनी का मुख्य उद्देश्य यहां की जनता को खासकर युवा पीढ़ी को आजादी के महान एवं गुमनाम नायकों से रूबरू करवाना तथा वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा जारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कराना है। 

केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवं कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक  कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम अगले 3 दिनों तक इसी प्रकार अनवरत चलता रहेगा, जिसमें गीत, संगीत एवं नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स और छात्रों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने आजादी का अमृत महोत्सव, जी20, मिलट्स आदि की तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

प्री-पब्लिसिटी के तौर पर मोकामा तथा बाढ़ की टीमों के बीच महिला कबड्डी मैच खेला गया, जिसमें विजेता टीम मोकामा रही। विजेता तथा उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गीत संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति की।

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के गुरजीत सिन्हा, निशांत, अशोक कुमार भी मौजूद थे।

– Anj News Media Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!