District Collector inaugurates 20th cattle census program

*जिलाधिकारी ने की 20वीं पशुगणना कार्यक्रम का उद्घाटन*
Advertisement
*District Collector inaugurates 20th cattle count*

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 20वीं पशुगणना कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि पशुगणना का कार्य प्रत्येक 5 वर्ष पर किया जाता है। 20वीं पशुगणना का कार्य पहली बार टेबलेट के माध्यम से किया जा रहा है। गया जिला के अंतर्गत सभी प्रखंडों सभी नगर पंचायतों एवं नगर निगम में कुल 149 प्रगणक एवं 27 पर्यवेक्षक तथा 28 नोडल पदाधिकारी एवं 2 जांच पदाधिकारी को लगाया गया है। जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी को बनाया गया है। पशुगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी प्रांगणकों/पर्यवेक्षकों/नोडल पदाधिकारी/जांच पदाधिकारी को 3 फेज में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा चुका है। पशुगणना कार्य में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर घर के परिवार का आर्थिक स्थिति की गणना के साथ साथ गाय, बैल,भैंस, गधा, खच्चर, भेड़, बकरी, सुअर, ऊंट, हाथी, मुर्गा, मुर्गी, बत्तख के अलावा उस परिवार के मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधि/ कार्यकलाप की गणना की जाएगी। विदित हो कि मत्स्य पालन से संबंधित गणना पहली बार पशुगणना के साथ-साथ की जा रही है। यह गणना कार्य 3 माह के अंदर संपन्न किया जाना है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!