{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA

Top Live News Near Gaya- Anj

गया में धूमधाम से मना बिहार का 111वां स्थापना दिवस

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
प्रशासनिक सखी स्टॉल

गया : बिहार का 111वां स्थापना दिवस समारोह आज उत्सवी माहौल में मनाया गया। बिहार दिवस समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम पूर्वाहन 7:00 बजे टावर चौक से गांधी मैदान स्टेडियम तक मैराथन फ़ॉर बिहार का आयोजन अपर समाहर्ता, मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया।

Advertisement

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA

बिहार दिवस के अवसर पर समस्त गयावासियों को जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
DM ने किया स्टॉल का निरीक्षण 

बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया तथा सभी स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
DM ने किया निरीक्षण

बिहार दिवस के अवसर पर आज संध्या 5:00 बजे हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

अपर समाहर्ता द्वारा मैराथन फ़ॉर बिहार कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से रवाना किया गया, जो गांधी मैदान के स्टेडियम में जाकर समाप्त हुआ।


Pls Watch : Related Video- DM Thiyagarajan SM 

इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, स्काउट एंड गाइड, विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं की अच्छी भागीदारी देखी गयी। 

उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओं, स्काउट एंड गाइड के बच्चे, जीविका के दीदियों सहित अन्य लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। 

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
जिला प्रशासन की ख़ूबसूरत स्टॉल

गांधी मैदान में अपर समाहर्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प ले कि सभी प्रकार से गया जिला को पूरे बिहार में अव्वल रखे। 

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। साथ ही विभिन्न वार्डों में योजनाएं का निरंतर विकास किया जा रहा है। 

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
आपके शहर से खबरों का अनवरत प्रसारण

उन्होंने कहा कि बिहार अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। 

इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है। 

बिहार को वीर शहीदों, बुद्धिजीवियों, किसानों, युवाओं ने अपने प्रेम और सद्भाव से सींचा है।

यह ऐसी धरती है, जो दिखाता है कि इंसान पहाड़ को काटकर आमजनों के लिए सुगम रास्ता बना सकता है। यह पावन धरती वर्ल्ड रिकार्ड्स हैमरमैन शिवू मिस्त्री तथा माउंटेनमैन दशरथ मांझी की है। जो विश्व का प्रेरणा स्रोत हैं। इसी धरती के लाल हैं पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्व भर में पहचान बनाने वाले वर्ल्ड रिकार्ड्स जर्नालिस्ट अशोक कुमार अंज। जो विश्व का आदर्श हैं। 

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
रक्तदान महादान

कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत सुबोध कुमार,  अपर पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर इंद्रवीर कुमार, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, समाजसेवी, स्काउट एंड गाइड के वरीय स्काउटर शंभू कुमार शामिल थे।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
बिहार स्थापना दिवस की दौड़

बिहार का स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान, गया में सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं से संबंधित विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहां आम जन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
BIHAR DIWAS 2023 GAYA :
COMMISSIONER, DM, DDC and Others


इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा स्टॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। 

इसके उपरांत वहां लगे विभिन्न स्टॉल यथा जीविका, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदन योजना, जिला प्रोग्राम कार्यालय, डीआरसीसी एवं 159वीं वाहिनी सीआरपीएफ का निरीक्षण किया गया। 

साथ ही स्टॉल में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। 

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
वाह ! जज्बा

गांधी मैदान स्टेडियम में आपदा विभाग द्वारा भूकंप से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, निदेशक, डीआरडीए, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीओ मनरेगा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, संचार प्रबंधक, जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

TOP BREAKING NEWS :- 


{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
DM THIYAGARAJAN SM IN VC PERIOD
गया जिले में ओलावृष्टि आकलन

गया, जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गया जिले में ओलावृष्टि से कुछ प्रखंडों के पंचायत/ गांव प्रभावित हुआ है। उसे लेकर बिहार सरकार काफी गंभीर है। ज़िला पदाधिकारी ने प्रभावित फसल को अच्छे ढंग से सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। 

सर्वेक्षण बिल्कुल प्रॉपर होना चाहिए। सभी पंचायतों में कृषि समन्वयक तथा सलाहकारों द्वारा भ्रमण कर, प्रभावित है तो उसका फोटोग्राफ के साथ कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध करावे। 

साथ ही साथ भ्रमण करते हुए का भी फोटोग्राफ उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण इस प्रकार करें कि बाद में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना होवे।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
DM IN VC : प्रभावित एरिया की पूरी आकलन

कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी फील्ड में जाकर अच्छे ढंग से सर्वेक्षण का कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि भौतिक रूप से फील्ड में जाकर आम जनों, किसानों,  स्थानीय मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी प्राप्त करें। 

सर्वेक्षण करने में खानापूर्ति करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी : DM 

प्रभावित एरिया की पूरी आकलन करते हुए सूची 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करावे।

उन्होंने अंत में यही कहा कि सर्वेक्षण मे जो क्षेत्र/ पंचायत या जो गांव प्रभावित है, सर्वेक्षण के दौरान जो प्रभावित है वह आ जानी चाहिए, बाद में कोई शिकायत नहीं आना चाहिए। इसलिए सभी जगह अच्छी तरह से सर्वेक्षण करावे।

ज़िला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि  बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका, दिवनिया, झांझ पंचायत में। डोभी के नदरपुर, कुरमावा एवं खराटी पंचायत में। टनकुप्पा में टनकुप्पा पंचायत शामिल है।

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण तेलहन एवं सब्जी के फसल प्रभावित हुआ है।

{TOP LIVE NEWS} [BIHAR DIWAS 2023]- ANJ NEWS MEDIA
शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक  21.03.2023 कोः-

  • 01. सिविल लाईन थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मो0 राशीद अंसारी, पे0 स्व0 अफजल अली,  सा0 वुासपर कारमगंज,  थाना सिविल लाईन, जिला गया को 0.555 ली0 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सिविल लाईन काण्ड संख्या 206/23 दिनाक 21.03.2023, धारा- 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।       
  • 2. सिविल लाईन थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में विनोद चौधरी, पे0 स्व0 केदार चौधरी उर्फ गोला चौधरी,  सा0 पासीटोला समीर तकिया, थाना सिविल लाईन, जिला गया को 05 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे सिविल लाईन काण्ड संख्या 207/23 दिनाक 21.03.2023, धारा- 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।    
  • 3. गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में मनोज यादव, पे0 सुरेन्द्र यादव,  सा0 बलजोरी बिगहा, थाना गुरूआ, जिला गया को 100 ली0 महुआ शराब एवं 01 बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे गुरूआ काण्ड संख्या 148/23 दिनाक 21.03.2023, धारा- 30(ए)/413/414 बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।    
  • 4. मगध विश्वविद्यालय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में राजदेव यादव, पे0 धनुक यादव,  सा0 खराटी, थाना बाराचट्टी, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे मगध विश्वविद्यालय काण्ड संख्या 23/18 दिनाक 26.02.2018, धारा- 30(ए)/37 (2) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।    
  • 5. मुफस्सिल थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 03 ली0 देशी शराब, विदेशी शराब 11.625 ली0 एवं 01 कार बरामद किया गया। इस संबंध मे मुफस्सिल काण्ड संख्या 351/23 दिनाक 21.03.2023, धारा- 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
  • 06. आमस थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 03 ली0 देशी शराब,  बरामद किया गया। इस संबंध मे आमस काण्ड संख्या 104/23 दिनाक 21.03.2023, धारा- 30(ए) बिहार म0 एवं उ0 संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

– Anj News Media

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!